Ratlam : अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी की कार्रवाई, पुलिस के दावे हवा

- ग्रामीण अंचलों में बेखौफ शराब माफियाओं में हड़कंप, घरों से लेकर ढाबों पर रेड

Advertisements
Advertisements
Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले में अवैध शराब विक्रेताओं एवं ढाबों के खिलाफ सोमवार को आबकारी विभाग की कार्रवाई ने रफ्तार पकड़ी। जिले के ग्रामीण क्षेत्र नामली, सिमलावदा, नयापुरा, बाराहखेड़ा, सिखेड़ी, पलदूना एवं बाजेड़ा में आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा जब्त की और बेखौफ शराब माफियाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर हड़कंप मचा दिया। इस कार्रवाई ने एक बार फिर जिले के ढाबों पर परोसी जा रही बेखौफ अवैध शराब की बिक्री पर पुलिस की पाबंदी के दावों की कलाई खोलकर रख दी।

रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त विकास मंडलोई के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप व्याप्त है। 

विभिन्न स्थानों पर तलाशी, अवैध शराब बरामद

आबकारी टीम ने सोमवार को तलाशी के दौरान विभिन्न स्थानों से 18 पाव मैजिक मूवमेंट, 20 केन किंगफिशर, 3 बोतल ऑल सीजन, 14 नग वोडका, 5 बोतल सिमरन वोडका, पाव देशी मदिरा प्लेन, 8 केन बीयर, 4 पाव विदेशी मदिरा, 10 लीटर ताड़ी तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की। इसके अतिरिक्त कार्रवाई के दौरान लगभग 400 किलोग्राम सामग्री भी जब्त की गई। जब्त मदिरा एवं सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 73 हजार रुपये बताई गई है।

6 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे, पुष्पराज सिंह चौहान, अर्पित पांडेय एवं संतोष मंडलोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आबकारी अमला रहा शामिल

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी रामचरण पवार, संतोष नेका, भावना खोड़े, ममता निनामा, प्रहलाद राठौर, वरुण चौहान एवं पुष्पा मीणा सहित अन्य आबकारी अमला शामिल रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध जिलेभर में कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!