
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सावन माह के दूसरे सोमवार, 10 अगस्त 2026 को भगवान श्री मोजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी चौथे वर्ष में प्रवेश करेगी। इस बार आयोजन को पहले से कहीं अधिक भव्य, दिव्य और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में Ratlam माणकचौक स्थित गोपालजी का बड़ा मंदिर परिसर में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें शाही सवारी की व्यवस्थाओं और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।
आयोजन को मिलेगा नया और भव्य स्वरूप
बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने कहा कि भगवान श्री मोजी शंकर महादेव की शाही सवारी आज रतलाम (Ratlam) की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि चौथे वर्ष में प्रवेश कर रही इस शाही सवारी को इस बार नई भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दोनों ही दृष्टि से यादगार अनुभव प्राप्त हो।
कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण
उन्होंने बताया कि शाही सवारी में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा मनमोहक धार्मिक झांकियां, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि, भक्ति संगीत और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। भगवान श्री मोजी शंकर महादेव की शाही सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
व्यवस्थाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
समिति की बैठक में साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच संचालन, कलाकारों के स्वागत, पेयजल, चिकित्सा सहायता और श्रद्धालुओं की अन्य सुविधाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को आयोजन में शामिल करने पर सहमति भी बनी।
शिव भक्तों से शामिल होने की अपील
बैठक के अंत में आयोजन समिति ने Ratlam के वासियों एवं शिव भक्तों से आग्रह किया कि वे 10 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली भगवान श्री मोजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल, भव्य और ऐतिहासिक बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


