Call for Cow Honor : धामनोद में अभियान को अभूतपूर्व जनसमर्थन, 8,360 नागरिकों ने किए हस्ताक्षर 

- 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम सौंपेगे ज्ञापन

Call for Cow Honor

रतलाम/धामनोद। रतलाम जिले की धर्म नगरी धामनोद में गौ संरक्षण, संवर्धन एवं गौ सम्मान को लेकर चलाए जा रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ (Call for Cow Honor) के द्वितीय चरण को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला है। अभियान के तहत नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 8 हजार 360 नागरिकों के हस्ताक्षर एकत्रित किए गए हैं। इन हस्ताक्षरों के माध्यम से गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ अथवा ‘राष्ट्र आराध्या’ का संवैधानिक सम्मान देने, देशी गौवंश एवं नंदी के संरक्षण तथा पूरे देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है।

मंदिरों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जनसंपर्क अभियान

अभियान (Call for Cow Honor) के दौरान गौभक्त कार्यकर्ताओं ने धामनोद नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मंदिरों, विद्यालयों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान नागरिकों को भारतीय संस्कृति में गौमाता के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व की जानकारी देते हुए गौ संरक्षण के लिए हस्ताक्षर अभियान से जुड़ने का आग्रह किया गया। क्षेत्रवासियों ने भी उत्साहपूर्वक अभियान का समर्थन करते हुए बड़ी संख्या में हस्ताक्षर किए।

पहले चरण की तुलना में कई गुना बढ़ा जनसमर्थन

अभियान का पहला चरण 27 अप्रैल 2026 को धामनोद तहसील कार्यालय में आयोजित किया गया था, जिसमें धामनोद एवं आसपास के क्षेत्रों से करीब 1,500 हस्ताक्षर एकत्रित कर प्रार्थना-पत्र सौंपा गया था। वहीं, दूसरे चरण में यह संख्या बढ़कर 8,360 तक पहुंच गई, जो अभियान के प्रति बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाती है।

27 जुलाई को सौंपा जाएगा ज्ञापन

अभियान (Call for Cow Honor) के तहत 27 जुलाई 2026 को रतलाम कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना-पत्र सौंपा जाएगा। इसी दिन देशभर के 780 जिला मुख्यालयों पर भी इसी मांग को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किए जाएंगे। अभियान का लक्ष्य देशभर से 40 करोड़ हस्ताक्षर एकत्रित कर लोकतांत्रिक एवं अहिंसक तरीके से गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान से जुड़ी जनभावनाओं को सरकार तक पहुंचाना है।

ये हैं अभियान की प्रमुख मांगें

अभियान के माध्यम से प्रमुख रूप से संपूर्ण भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौमाता को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक दर्जा, केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना, गोचर बोर्ड का गठन, चारा सुरक्षा नीति लागू करना, गौ आधारित कृषि को प्रोत्साहन तथा पंचगव्य उत्पादों के निर्माण एवं विपणन को बढ़ावा देने की मांग की जा रही है।

अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान

धामनोद के गौभक्त कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे 27 जुलाई 2026 को अधिक से अधिक संख्या में रतलाम जिला मुख्यालय पहुंचकर गौ सम्मान आह्वान अभियान में सहभागी बनें तथा गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति से जुड़े इस जनजागरण अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। 

गौ संरक्षण के प्रति मजबूत आस्था का संकेत

अभियान को धामनोद एवं आसपास के क्षेत्रों में मिला व्यापक जनसमर्थन यह दर्शाता है कि समाज में गौमाता के प्रति आस्था, सम्मान और संरक्षण की भावना आज भी मजबूत बनी हुई है तथा लोग इस विषय पर अपनी लोकतांत्रिक भागीदारी दर्ज कराने के लिए आगे आ रहे हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!