24.2 C
Ratlām

Ratlam : जल व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर, महापौर ने जिम्मेदारों से ली प्लानिंग

- अमृत 2.0 कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश, अवैध नल कनेक्शनों पर सख्ती के संकेत

Ratlam Mayor took the planning

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। ग्रीष्म ऋतु के दौरान रतलाम  (Ratlam) शहरवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रतलाम नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रतलाम (Ratlam) महापौर प्रहलाद पटेल ने जलप्रदाय विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल ने अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गर्मी के मौसम में जल संकट न हो, इसके लिए अभी से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं और पेयजल आपूर्ति नियमित व समय पर सुनिश्चित की जाए।

महापौर पटेल ने अवैध नल कनेक्शनों के मुद्दे पर भी सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन्हें वैध करने की प्रक्रिया तेज की जाए। इसके लिए क्षेत्रवार शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बावजूद जो लोग कनेक्शन वैध नहीं कराएंगे, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जहां अमृत 2.0 के तहत पाइपलाइन डाली जा रही है, वहां डायरी जांच कर कनेक्शन दिए जा रहे हैं और अवैध कनेक्शनों को वैध किया जा रहा है। लेकिन जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन प्रस्तावित नहीं है, वहां भी अलग-अलग दल बनाकर डायरी जांच की जाए और अवैध कनेक्शनों को नियमित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड़, सहायक यंत्री सुहास पंडित, उपयंत्री बीएल चौधरी, ब्रजेश कुशवाह सहित जलप्रदाय विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!