SMO Ferro Alloys Private Limited : आरोपी Syed Akhtar Ali और उसके भाई-बहनों की जमानत याचिका खारिज

- SMO Ferro Alloys Private Limited पर पुलिस की दबिश, कर्मचारियों ने बताया 3 माह से नहीं मिला वेतन

SMO Ferro Alloys Private Limited -Syed Akhtar Ali

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में एक बड़े ग्रेन (अनाज) और SMO Ferro Alloys Private Limited के मालिक माइनिंग व्यवसायी सैय्यद अख्तर अली (Syed Akhtar Ali) और उसके भाई-बहन पुलिस को लगातार चकमा देकर पिछले 24 दिनों से फरार है। रतलाम कोर्ट ने फरार सैय्यद अख्तर अली (Syed Akhtar Ali) और उसके आरोपी भाई-बहनों की ओर से प्रस्तुत अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर है। रतलाम (Ratlam) की स्टेशन रोड पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अब तक पांच बार से अधिक अलग-अलग ठिकानों  पर दबिश मार चुकी है, लेकिन गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिली। खास बात यह है कि रतलाम पुलिस (Ratlam Police) की एक टीम ने सैय्यद अख्तर अली की तलाश में उसके झाबुआ जिले के मेघनगर में संचालित SMO Ferro Alloys Private Limited कंपनी के मुख्यालय पर दबिश भी दी। दबिश के दौरान पुलिस को SMO Ferro Alloys Private Limited कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले तीन माह से वेतन भी नहीं मिला।

ग्रेन और माइनिंग का दंभ भरने वाला प्रसिद्ध व्यवसायी सैय्यद अख्तर अली और उसके भाई-बहनों के खिलाफ रतलाम (Ratlam) के स्टेशन रोड पुलिस थाने पर 24 दिन पूर्व यानी 2 मार्च 2026 को दर्ज एफआईआर के बाद से वह परिवार के साथ फरार हो चुका है। रतलाम स्टेशन रोड पुलिस धोखाधड़ी के आरोपी सैय्यद अख्त अली और उसके भाई-बहनों की गिरफ्तारी के लिए अब तक अलग-अलग ठिकानों पर करीब पांच बार दबिश मार चुकी है, लेकिन वह पुलिस की आंख में धूल झोंककर अन्य प्रांत (राज्य) में फरारी काट रहा है। इधर आरोपी की तरफ से रतलाम जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रस्तुत अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई है। इधर पुलिस धोखाधड़ी में फरार SMO Ferro Alloys Private Limited कंपनी का फाउंडर सैय्यद अख्तर अली सहित अन्य आरोपी भाई-बहनों के खिलाफ जल्द ईनाम की घोषणा कर सकती है।

ऑटो मोबाइल व्यवसायी से की 90 लाख की ठगी

रतलाम (Ratlam) में बड़े ग्रेन (अनाज) और माइनिंग व्यवसायी सैय्यद अख्तर अली के खिलाफ धोखाधडी की एफआईआर ऑटो मोबाइल व्यवसायी विजय कटारिया ने दर्ज कराई। रतलाम पुलिस (Ratlam Police) ने सैय्यद अख्तर अली सहति परिवार के तीन पुरुषों व दो अन्य महिलाओं के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज की है। फरियादी विजय पिता मांगीलाल कटारिया ने स्टेशन रोड थाने पर एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया था कि पांच वर्ष पूर्व 2021 में सर्वे क्रमांक 221 /1 और 221 /2 जो की 2 .2350 व 2 .2350 हेक्टेयर भूमि का सौदा पांच भाई बहन में मुख्य आरोपी सैय्यद अख्तर अली, अफसर अली, मोह्हबत अली, अलताब बी, फिरोज बी से 2 करोड़ 70 लाख रुपए में करार हुआ था। जिसका 90 लाख रुपए बतौर एडवांस आरोपियों को दिया था। करार के अनुसार बाकी का बची हुई राशि दो वर्ष बाद रजिस्ट्री पर देना था।

5 वर्ष तक सैय्यद अख्तर अली करता रहा टाल-मटोल

फरियादी कटारिया जब भी सैय्यद अख्तर अली से रजिस्ट्री करवाने या 90 लाख रुपए देने का कहता तो आरोपी अख्तर टालमटोली कर देता और बहाने बनाने लग जाता। मामले को अब पांच वर्ष बीत गए परन्तु अभी तक आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई। पीडि़त फरियादी विजय ने पुलिस को लिखित शिकायत की थी, शिकायत की जांच के बाद रतलाम के स्टेशन रोड पुलिस ने मामले में 2 मार्च 2026 को ग्रेन और माइनिंग का दंभ भरने वाला प्रसिद्ध व्यवसायी सैय्यद अख्तर अली सहित उसका भाई अफसर अली, मोह्हबत अली सहित बहनें अलताब बी, फिरोज बी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया था।

बेटे मुर्तजा अली के नाम करवा दी रजिस्ट्री

पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त भूमि बेचान करार से पूर्व बैंक में गिरवी रख कर लोन लिया हुआ था। आरोपियों ने उसी दरमियान उक्त भूमि का बैंक लोन चूका दिया और आरोपी अफसर अली, मोह्हबत अली, अलताब बी, फिरोज बी ने छल करते हुए पूरी भूमि को सैय्यद अख्तर अली के नाम हक त्याग की रजिस्ट्री करवा दी। आरोपी अख्तर अली ने कुछ दिनों बाद उक्त भूमि बेटे मुर्तजा अली के नाम रजिस्ट्री करवा दी। मुर्तजा अली ने उक्त भूमि को एचडीएफसी बैंक में रखकर फिर से लोन ले लिया था। बता दे की, सफेद पोश की आड़ में आरोपी सैय्यद अख्तर अली के खिलाफ चर्चा है कि इसने सरकारी बैंको को ही नहीं बल्कि प्रायवेट बैंको से भी धोखाधड़ी की है, जिसको लेकर कुछ बैंक राशि प्राप्ति के लिए कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर चुकी है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!