SMO Ferro Alloys Private Limited : फरार सैय्यद अख्तर अली और परिवार की संपत्ति होगी कुर्क

- अली की कंपनी के शेयर के भावों में भारी गिरावट, निवेशक होने लगें दूर

SMO Ferro Alloys Private Limited Founder Syed Akhtar Ali

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम में एक जमीन सौदे में 90 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी और एसएमओ फेरो अलॉयज (SMO Ferro Alloys Private Limited) के डायरेक्टर सैय्यद अख्तर अली (Syed Akhtar Ali) समेत उसके परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।

फरार अख्तर अली (Syed Akhtar Ali) व परिवार की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस ने राजस्व विभाग से जानकारी मांगी है। बता दें कि रसूखदार सैय्यद अख्तर अली और आरोपी भाई बहनों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने के साथ इसकी कंपनी के शेयर में अब तेजी से गिरावट शुरू हो चुकी है। जानकारों के मुताबिक कंपनी में कथित फर्जीवाड़े और अन्य कई कारणों के चलते निवेशकों ने इससे दूरी बनाना शुरू कर दी है। इधर (SMO Ferro Alloys Private Limited) एसएमओ फेरो अलॉयज और अली की कंपनी ओवेस मेटल एंड मिनरल के कर्मचारियों को भी लंबे समय से वेतन नहीं देने के पीछे आर्थिक हालत काफी खराब होना बताया जा रहा है। 

रतलाम के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने 90 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी एसएमओ फेरो अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड (SMO Ferro Alloys Private Limited) के फाउंडर सैय्यद अख्तर अली (Syed Akhtar Ali) (60) पिता वाहिद अली, दोनों भाइयों सैय्यद मोहब्बत अली (51), सैय्यद अफसर अली (49) सहित दो बहनें अलताफ बी (55) और फिरोजा बी (56) के खिलाफ संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नगर निगम, रजिस्ट्रार कार्यालय और राजस्व विभाग से इनकी संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है। वहीं मामले में अख्तर अली के जिस बेटे मुर्तजा अली को जमीन दान दी गई और उसकी भूमिका की भी जानकारी निकाली जा रही है। ठेकेदार और व्यवसायी सैयद अख्तर अली, इसके भाई अफसर अली, मोहब्बत अली, बहन अल्ताफ और फिरोजा इन पांचों की जमीन, मकान आदि संपत्ति की जानकारी निकाली जा रही है। स्टेशन रोड थाना टीआई जितेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि इनकी संपत्ति की जानकारी निकालने के लिए नगर निगम, रजिस्ट्रार और राजस्व विभाग को पत्र लिखा है। तीन दिन में जानकारी मांगी गई है। ये जानकारी कोर्ट में पेश कर संपत्ति कुर्क करवाने के प्रयास किए जाएंगे। एक दिन पहले ही इन पांचों आरोपियों का कोर्ट से फरारी वारंट जारी करवाया है। रतलाम एसपी अमित कुमार पहले ही 28 मार्च को इन पांचों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर चुके हैं। इसके पहले 25 मार्च को कोर्ट इन पांचों की अग्रिम जमानत भी खारिज कर चुका है।

अली की कंपनी का शेयर गिरकर 102.25 पर आया

अली की कंपनी ओवेस मेटल एंड मिनरल का शेयर अपने उच्चतम भाव से कई गुना नीचे मिल रहा है। आईपीओ के जरिए कंपनी शेयर बाजार में उतरी थी। इसकी लिस्टिंग 250 रुपए प्रति शेयर में हुई थी। इसके बाद इसका प्राइज 1,569 रुपए तक पहुंचा और अब इसका शेयर 102.25 रुपए में मिल रहा है। इससे निवेशक लगातार इस कंपनी से दूर हो रहे हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!