
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) की श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष एवं मप्र-छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग का मंगलवार रात को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
65 वर्षीय स्वर्गीय गुरनाम सिंह डंग पिछले 16 वर्षों से श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनके नेतृत्व में समिति द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों ने निरंतर प्रगति की। परिवार में उनके एक भाई सतपाल सिंह, दो बेटे अंकित डंग और अर्पित डंग तथा एक बेटी सोनल हैं। स्व. डंग की अंतिम यात्रा बुधवार, 8 अप्रैल को दोपहर 1 बजे राज गार्डन के सामने बरबड़ रोड स्थित उनके निवास स्थान से निकलेगी। इसके बाद भक्तन की बावड़ी स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा संचालित श्री गुरु तेग बहादुर अकैडमी एवं श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में बुधवार, 8 अप्रैल को शोक स्वरूप अवकाश रहेगा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


