Kalika Mata Mandir Lok to be built in Ratlam : विरुपाक्ष महादेव मंदिर भी होगा भव्य रूप में विकसित

- कैबिनेट मंत्री काश्यप की बैठक में विकास योजना पर मंथन

Kalika Mata Mandir Lok to be built in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले में प्रमुख धार्मिक स्थलों कालिका माता मंदिर (Kalika Mata Mandir) परिसर और बिलपांक स्थित विरुपाक्ष महादेव मंदिर को नए और भव्य स्वरूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य शासन द्वारा इन दोनों स्थानों के समग्र विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में रतलाम (Ratlam) ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम (Ratlam) कलेक्टर मिशा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान इंजीनियरों ने कालिका माता मंदिर परिसर (Kalika Mata Mandir Lok) और विरुपाक्ष महादेव मंदिर को नए स्वरूप में विकसित करने के लिए तैयार किए गए नक्शे और सुविधाओं का विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।

झाली तालाब क्षेत्र को बनाया जाएगा आकर्षक

कार्ययोजना के तहत झाली तालाब क्षेत्र को विशेष रूप से आकर्षक बनाया जाएगा। यहां डेकोरेटिव लाइटिंग के साथ दुर्गा माता के नौ स्वरूपों की झांकियां तैयार की जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुलभ दर्शन व्यवस्था, पार्किंग, फूड जोन, बैठने की व्यवस्था, आधुनिक लाइटिंग और बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा परिसर में गरबा स्थल भी विकसित किया जाएगा तथा पेड़-पौधों को आकर्षक ढंग से सजाकर पूरे क्षेत्र का सौंदर्यकरण किया जाएगा।

मेला आयोजन के लिए होगी उपयुक्त व्यवस्था

प्रस्तावित कालिका माता मंदिर लोक (Kalika Mata Mandir Lok) के निर्माण के बाद मंदिर परिसर पूरी तरह नए स्वरूप में दिखाई देगा। यहां मेला आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान, दुकानों की व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी। वहीं विरुपाक्ष महादेव मंदिर, बिलपांक में मुख्य मंदिर के साथ आसपास स्थित चार मंदिरों का आवश्यक सुधार कार्य कर उन्हें नवीनीकृत किया जाएगा। मंदिर परिसर के चारों ओर परकोटा निर्माण किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर तक सुगम आवागमन और पार्किंग व्यवस्था भी विकसित की जाएगी, साथ ही आसपास की सड़कों से बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में दांतोड़िया रोड से ग्राम मऊ फंटा तक लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क निर्माण पीडब्ल्यूडी के सहयोग से कराने पर भी चर्चा की गई।

संभावित व्यय का आकलन करें तैयार 

Ratlam कलेक्टर मिशा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए क्षेत्र में मौजूद अतिक्रमण, आबादी, निजी एवं शासकीय भूमि की स्थिति और संभावित व्यय का विस्तृत आकलन 14 अप्रैल 2026 तक प्रस्तुत किया जाए। बैठक में बिलपांक के समाजसेवी अशोक पाटीदार, एसडीएम रतलाम (Ratlam) ग्रामीण विवेक सोनकर, तहसीलदार आशीष उपाध्याय, जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अरुण कुमार पाठक, पुरातत्व विभाग इंदौर के सब इंजीनियर अंकित चौहान, मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग से राजकुमार रघुवंशी, आर्किटेक्ट सागर जगवानी तथा कार्यपालिका यंत्री मनीष डहरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!