
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। परशुराम जयंती के पावन अवसर की पूर्व संध्या पर 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को रतलाम (Ratlam) में भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर आधारित एक भव्य नाटक का मंचन किया जाएगा। परशुराम जयंती 19 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। यह पावन पर्व वैशाख शुक्ल तृतीया (अक्षय तृतीया) को मनाया जाता है, क्योंकि भगवान परशुराम का जन्म इसी दिन हुआ था। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का वातावरण है। कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
शाम 6:30 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
यह भव्य सांस्कृतिक आयोजन 18 अप्रैल 2026 की शाम 6.30 बजे रतलाम (Ratlam) स्थित गुजराती समाज उ.मा.वि. में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान परशुराम जी के जीवन, आदर्शों और पराक्रम को नाट्य मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
ये रहेंगे मुख्य अतिथि व विशिष्टजन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड, भोपाल के अध्यक्ष पं. विष्णु राजौरिया रहेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रतलाम पं. डॉ. राजेश शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद पं. गोपाल शर्मा टंच करेंगे।
आयोजकों ने की उपस्थिति की अपील
आयोजक म.प्र. परशुराम कल्याण बोर्ड, रतलाम (Ratlam) ने समाजजनों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में पधारकर आयोजन को सफल बनाएं तथा भगवान परशुराम जी के प्रेरणादायी जीवन चरित्र से प्रेरणा प्राप्त करें।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


