Ratlam : कुंडाल में कन्यादान का भव्य आयोजन, 167 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

- विधायक मथुरालाल डामर ने नवदंपतियों को दिए उपहार, पर्यावरण का भी दिया संदेश

Grand 'Kanyadan' Ceremony Held in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले के गांव कुंडाल स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। समारोह में तीन जनपद क्षेत्रों के कुल 167 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। आयोजन विधायक मथुरालाल डामर के मार्गदर्शन में हुआ।

विशेष बात यह रही कि जिस गांव में यह आयोजन हुआ, वह विधायक मथुरालाल डामर का पैतृक गांव है। विधायक स्वयं पिछले कई दिनों से कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं में जुटे हुए थे।

नवदंपतियों को मिला उपहार और आशीर्वाद

20260419 184113

समारोह में विधायक डामर ने प्रत्येक नवदंपति को सात बर्तनों का विशेष उपहार सेट भेंट किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हर जोड़े को एक-एक पौधा भी दिया। वर-वधुओं ने विधायक के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

49 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी

कार्यक्रम में अतिथियों के हाथों नवविवाहित जोड़ों को प्रतीकात्मक रूप से प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए। शासन की ओर से प्रत्येक नवदंपति के खाते में 49 हजार रुपए की राशि सीधे जमा की जाएगी। यह राशि वधुओं के बैंक खातों में ट्रांसफर होगी।

सामूहिक भोज का आयोजन

विधायक मथुरालाल डामर की ओर से समारोह में आए मेहमानों, ग्रामीणों और सभी अतिथियों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, सांसद प्रतिनिधि कैलाश पटेल,  सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, जिला पंचायत सदस्य नाथूलाल गामड़, रतलाम जनपद उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि धन्नालाल डामर सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और जनपद का स्टाफ उपस्थित रहा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!