
भोपाल, वंदेमातरम् न्यूज। सनातन समाज पार्टी (Sanatan Samaj Party) ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मकरध्वज तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार यह नियुक्ति प्रभावी हो गई है।

बता दें कि पार्टी का संचालन अयोध्या स्थित शिवधामकाशी जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के माध्यम से किया जाता है, जिसकी स्थापना डॉ. श्री वत्साचार्य जी महाराज ने की है। पार्टी का ध्येय वाक्य “सनातन की शक्ति – राष्ट्र की भक्ति” है, जबकि संगठन न्याय, समानता और जनहित के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।

राजनीतिक परामर्श और मीडिया से जुड़ा अनुभव
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मकरध्वज तिवारी की पृष्ठभूमि राजनीतिक परामर्श, मीडिया और लेखन से जुड़ी रही है। वे एक राजनीतिक सलाहकार, पत्रकार और लेखक के रूप में सक्रिय रहे हैं। इसके साथ ही वे इंडोलॉजी (भारतीय विद्या एवं इतिहास) के अध्येता भी हैं।
प्रदेश में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी
मकरध्वज तिवारी को मध्य प्रदेश में पार्टी संगठन का विस्तार करने, सदस्यता अभियान चलाने, पार्टी की नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और जनसेवा गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश में सक्रियता बढ़ाने की तैयारी
इस नियुक्ति के साथ ही सनातन समाज पार्टी (Sanatan Samaj Party) ने मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को औपचारिक रूप से तेज करने के संकेत दिए हैं। राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को पार्टी के विस्तार अभियान के अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


