422वें उर्स में Sufi-style : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठा रतलाम

- ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

20260522 082238

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर के कॉन्वेंट स्कूल के समीप स्थित हजरत ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह शरीफ में 422वां दो दिवसीय उर्स श्रद्धा, अकीदत और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ धूमधाम से मनाया गया। उर्स के अवसर पर आयोजित महफिल-ए-समा (कव्वाली) में मशहूर कव्वालों ने सूफियाना (Sufi-style) कलाम पेश कर ऐसा समा बांधा कि श्रोता गुरुवार तड़के तक महफिल से जुड़े रहे।

20260522 082157

मशहूर कव्वाल हाजी मुकर्रम अली ने अपने लोकप्रिय कलाम “यह चमक, यह दमक सरकार तुम्हीं से है…” पेश कर माहौल को सूफियाना (Sufi-style) रंग में रंग दिया। उनके कलामों पर न सिर्फ मुस्लिम समाज बल्कि बड़ी संख्या में मौजूद हिंदू समाज के श्रद्धालु भी देर रात तक मंत्रमुग्ध होकर जमे रहे। इसके साथ ही “उस देश की सजधज क्या कहिए, जिस देश में ख्वाजा रहते हैं…” जैसे कलामों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

परचम कुशाई और कुरआनख्वानी से हुआ आगाज

दरगाह कमेटी के सदर मंसूर अली पटोदी और कोषाध्यक्ष खुर्शीद आलम ने बताया कि उर्स की शुरुआत मंगलवार सुबह परचम कुशाई और कुरआनख्वानी के साथ हुई। इसके बाद शेरानीपुरा स्थित दादा बदउद्दीन जिंदाशाह मदार के चिल्ला-ए-मुबारक से चादर शरीफ का जुलूस निकाला गया। बुधवार रात को महफिल-ए-समा का आयोजन किया गया।

श्रोताओं की फरमाइश पर पेश किए लोकप्रिय नगमे

महफिल में हाजी मुकर्रम अली वारसी एवं वफा फारूख हाशमी एंड पार्टी (मंदसौर) ने एक से बढ़कर एक सूफियाना (Sufi-style) कलाम पेश किए। श्रोताओं की भारी मौजूदगी के बीच कव्वालों ने अपनी गायकी से माहौल को रूहानी बना दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं ने हाजी मुकर्रम अली की मशहूर कव्वालियों की फरमाइश की, जिस पर उन्होंने लगातार कई लोकप्रिय कलाम पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ऐसे आयोजन भाईचारे और अमन-चैन के प्रतीक

कव्वाली कार्यक्रम की शुरुआत में दरगाह कमेटी के सदर मंसूर अली पटोदी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन शहर में लगातार होते रहना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम समाज में अमन-चैन, शांति और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हजरत ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह शरीफ केवल एक धर्म विशेष नहीं, बल्कि सर्वसमाज की आस्था का केंद्र है, जहां सभी समुदायों के लोग माथा टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। कार्यक्रम के अंत में दरगाह कमेटी के सचिव अफजल हुसैन ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!