Royal College : BBA-BCA विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

- BBA और BCA तृतीय वर्ष में विद्यार्थियों ने हासिल किए शानदार अंक, संस्थान में खुशी का माहौल

Advertisements
Advertisements
Royal College

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा घोषित बीबीए एवं बीसीए तृतीय वर्ष के वार्षिक परीक्षा परिणामों में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज (Royal College) के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता दर्ज कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। दोनों संकायों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
1003714418

रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (Royal College) के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी लगन, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं संपूर्ण शिक्षण स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

BBA मेरिट सूची में उम्मेहानी खामोशी ने किया टॉप

1) बीबीए तृतीय वर्ष के परिणामों में कु. उम्मेहानी खामोशी (पिता- श्री शब्बीर हुसैन खामोशी) ने 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

2) द्वितीय स्थान पर कु. अल्जीना खान (पिता- श्री मोहम्मद अफजल खान) रहीं, जिन्होंने 86.80 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

3) कु. निशिता पाटीदार (पिता- श्री परमेश्वर पाटीदार) ने 86.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

BCA परिणाम में अशिका पांचाल रहीं अव्वल

1) बीसीए तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में कु. अशिका पांचाल (पिता- श्री आत्माराम पांचाल) ने 86.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

2) कु. दीप्ति कुशवाह (पिता- श्री राकेश कुशवाह) ने 84 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान हासिल किया।

3) कु. प्रांजल शर्मा (पिता- श्री संजय शर्मा) ने 82.30 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर जगह बनाई।

प्रबंधन और शिक्षकों ने दी बधाई

विद्यार्थियों की सफलता पर प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, कंप्यूटर संकाय की एचओडी दीपिका कुमावत सहित संस्थान के प्राध्यापकों और समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताया।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!