
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। स्व. जगदीश डामर की पांचवीं पुण्यतिथि पर रतलाम (Ratlam)-ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर द्वारा श्री नित्यानंद गौशाला आश्रम (अमलेटा) में पेयजल टैंकर एवं ट्रैक्टर भेंट किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि धनन्नालाल डामर, अभिषेक डामर, ग्रामीण भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा Ratlam भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। गौशाला आश्रम को टैंकर एवं ट्रैक्टर मिलने पर आश्रम आचार्य अवधूत श्री विश्वानंद बापजी ने विधायक मथुरालाल डामर एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से आश्रम एवं गौसेवा कार्यों को मजबूती मिलेगी। इस दौरान आश्रम में 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक आयोजित भागवत ज्ञान गंगा कथा में विधायक मथुरालाल डामर को महाआरती में पधारने का आमंत्रण दिया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के जन-नागरिकों से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


