
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। छोटे शहरों के विद्यार्थी शिक्षा और प्रोफेशनल कोर्स में किसी से कम नहीं हैं। इसे साबित किया है रतलाम (Ratlam) के श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के विद्यार्थियों ने। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के बीबीए तृतीय वर्ष (2025-26) परीक्षा परिणाम में संस्थान की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की है।

श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस की छात्रा गौरी पिता नारायण पाटीदार ने 83.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान पर दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से जगह बनाई। अर्पिता पिता अमित जैन और निहारिका पिता प्रकाश पांचाल ने 83.30 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा हिमांशी पिता श्याम बिहारी पटेल ने 82 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संस्थान के संस्थापक गोपालप्रसाद शर्मा (टंच) बाऊजी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छोटे शहरों के बच्चे आज शिक्षा और प्रोफेशनल क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं और यह उपलब्धि उसी का उदाहरण है।
श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि संस्था अपने मूल मंत्र “विद्याददाति संपूर्णत्वम्” को साकार करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य की ओर निरंतर अग्रसर है। चेयरमैन भरत शर्मा (टंच) ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे मेधावी विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। इस सफलता का श्रेय सहसंचालक उमेश शर्मा, वरदान शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. गोविन्द झंवर ने शिक्षकों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण को दिया। बीबीए विभाग प्रभारी प्रो. रश्मी चौहान, प्रो. मनीषा राठौर, प्रो. अंशिता शर्मा, प्रो. शैलेश शाह सहित समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


