Ratlam : Shri Yoginder Sagar College की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, गौरी ने किया टॉप

- विक्रम विश्वविद्यालय के बीबीए तृतीय वर्ष परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने बनाई विशेष पहचान

Shri Yogendra Sagar Institute in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। छोटे शहरों के विद्यार्थी शिक्षा और प्रोफेशनल कोर्स में किसी से कम नहीं हैं। इसे साबित किया है रतलाम (Ratlam) के श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (Shri Yoginder Sagar College) के विद्यार्थियों ने। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के बीबीए तृतीय वर्ष (2025-26) परीक्षा परिणाम में संस्थान की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की है।

20260522 145359

श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (Shri Yoginder Sagar College) की छात्रा गौरी पिता नारायण पाटीदार ने 83.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान पर दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से जगह बनाई। अर्पिता पिता अमित जैन और निहारिका पिता प्रकाश पांचाल ने 83.30 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा हिमांशी पिता श्याम बिहारी पटेल ने 82 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Shri Yoginder Sagar College संस्थान के संस्थापक गोपालप्रसाद शर्मा (टंच) बाऊजी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छोटे शहरों के बच्चे आज शिक्षा और प्रोफेशनल क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं और यह उपलब्धि उसी का उदाहरण है।

श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (Shri Yoginder Sagar College) के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि संस्था अपने मूल मंत्र “विद्याददाति संपूर्णत्वम्” को साकार करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य की ओर निरंतर अग्रसर है। चेयरमैन भरत शर्मा (टंच) ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे मेधावी विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। इस सफलता का श्रेय सहसंचालक उमेश शर्मा, वरदान शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. गोविन्द झंवर ने शिक्षकों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण को दिया। बीबीए विभाग प्रभारी प्रो. रश्मी चौहान, प्रो. मनीषा राठौर, प्रो. अंशिता शर्मा, प्रो. शैलेश शाह सहित समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!