
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के सैलाना (Sailana) स्थित ज्वेलर्स (jewelers) शॉप में हुई सनसनी चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा दिया है। पुलिस ने मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल और एक अवैध पिस्टल बरामद की है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रतलाम, झाबुआ और मंदसौर जिलों तक फैला हुआ है।
रतलाम पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी झाबुआ जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम झकनावदा निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आनंद गुर्जर पिता श्याम सुंदर गुर्जर तथा उसका साथी फरीद हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन शामिल हैं। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी फरारी के दौरान सैलाना क्षेत्र के ग्राम करिया पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक खेत पर एक दिन ठहरने के बाद सुनियोजित तरीके से शत्रुंजय ज्वेलर्स (jewelers) में चोरी की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी एटलेन मार्ग से अपने गांव फरार हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार की गई जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। कार्रवाई के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल मिलने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही रतलाम, झाबुआ और मंदसौर जिलों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिससे उनके शातिर आपराधिक नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।
पुलिस टीम की सक्रियता से मिली सफलता
इस चर्चित चोरी कांड को सुलझाने में पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। कार्रवाई में बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान, रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गड़रिया, सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश, साइबर सेल के लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, नामली थाना प्रधान आरक्षक दिलीप रावत, आरक्षक माखन सिंह, धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान, आरक्षक तूफान भूरिया और फकीर चंद्र सोलंकी सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


