Theft at Sailana Jewelers Shop Solved : पिस्टल सहित दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

- झाबुआ के बदमाशों ने सैलाना में दिया था वारदात को अंजाम, कई जिलों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

Theft at Sailana Jewelers Shop Solved

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के सैलाना (Sailana) स्थित ज्वेलर्स शॉप में हुई सनसनी चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा दिया है। पुलिस ने मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल और एक अवैध पिस्टल बरामद की है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रतलाम, झाबुआ और मंदसौर जिलों तक फैला हुआ है।

रतलाम पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी झाबुआ जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम झकनावदा निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आनंद गुर्जर पिता श्याम सुंदर गुर्जर तथा उसका साथी फरीद हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन शामिल हैं। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी फरारी के दौरान सैलाना क्षेत्र के ग्राम करिया पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक खेत पर एक दिन ठहरने के बाद सुनियोजित तरीके से शत्रुंजय ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी एटलेन मार्ग से अपने गांव फरार हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार की गई जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। कार्रवाई के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल मिलने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही रतलाम, झाबुआ और मंदसौर जिलों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिससे उनके शातिर आपराधिक नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस टीम की सक्रियता से मिली सफलता

इस चर्चित चोरी कांड को सुलझाने में पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। कार्रवाई में बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान, रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गड़रिया, सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश, साइबर सेल के लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, नामली थाना प्रधान आरक्षक दिलीप रावत, आरक्षक माखन सिंह, धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान, आरक्षक तूफान भूरिया और फकीर चंद्र सोलंकी सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!