Bloody Clash in Ratlam : पड़ोसियों के हमले में घायल पिता की मौत, पत्नी-बेटा भी जख्मी

- गोबर डालने के मामूली विवाद में चली तलवारें, पुलिस बल तैनात

Bloody Clash in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले के ग्राम सरवड़ जमुनिया में गोबर डालने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसियों के बीच हुए इस विवाद में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसके चलते पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को हुए हमले में कैलाश गुर्जर (50), उनकी पत्नी राजूबाई (48) और बेटा विमल (30) गंभीर घायल हो गए थे। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैलाश की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां बीती देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक का गुरुवार सुबह रतलाम मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया।

पत्नी की चार उंगलियां कटीं, बेटे के सिर में चोट

हमले में मृतक की पत्नी राजूबाई गंभीर रूप से घायल हुईं। बचाव के दौरान उनकी चार उंगलियां कट गईं। वहीं बेटे विमल के सिर में चोट आई है। दोनों का इलाज जारी है। घायल पक्ष का आरोप है कि हमला तलवार, लोहे की रॉड और अन्य धारदार हथियारों से किया गया।

गोबर डालने से शुरू हुआ विवाद

घायल विमल के मुताबिक, बुधवार सुबह उसकी मां राजूबाई घर के पास स्थित उखेड़े (गड्ढे) में गोबर डालने गई थीं। इसी दौरान पड़ोसी अमरसिंह गुर्जर के परिवार की महिलाओं ने विवाद शुरू कर दिया और मारपीट की। सूचना मिलने पर कैलाश और विमल मौके पर पहुंचे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनके उखेड़े के पीछे आरोपियों का मकान है और रास्ते को लेकर पहले से विवाद चलता रहा है।

छह नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों में ओमप्रकाश गुर्जर, अनिल गुर्जर, अमरसिंह गुर्जर सहित तीन महिलाएं जुन्नाबाई, रंजिताबाई और सन्नुबाई शामिल हैं। पहले जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया था, लेकिन कैलाश की मौत के बाद अब हत्या की धारा जोड़ दी गई है।

दो आरोपी हिरासत में, बाकी की तलाश जारी

बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि घायल कैलाश की मौत के बाद मामले में हत्या की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!