Ratlam : शराब के नशे में टीटीई का उत्पात, पहले मारी कार को टक्कर फिर जीआरपी चौकी पर हंगामा

- पत्रकारों से कवरेज के दौरान अभद्रता फिर मांगी माफी, मौके पर जुटी भीड़

Drunken TTE creates ruckus in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) शहर के डाट की पुल क्षेत्र में रविवार देर रात एक शराबी रेलवे टीटीई ने कार से दूसरी चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चला रहा टीटीई नशे की हालत में था और उसकी स्थिति ऐसी थी कि वह ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना रेलवे जीआरपी पुलिस को दी गई।

जीआरपी चौकी पहुंचने के बाद बढ़ा विवाद

घटना के बाद संबंधित टीटीई दिनेश संधु को रेलवे जीआरपी चौकी लाया गया। आरोप है कि कुछ समय बाद उसके साथी भी चौकी पहुंच गए और वहां हंगामे जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कवरेज के लिए पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किए जाने की बात सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टीटीई के कुछ सहयोगियों ने पत्रकारों से बहस करते हुए कवरेज में बाधा डालने और मामले को दबाने की कोशिश की।

जीआरपी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पूरे घटनाक्रम के दौरान जीआरपी पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हुए। मौजूद लोगों और पत्रकारों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के बजाय कथित रूप से टीटीई को राहत देने की कोशिश करती दिखाई दी। इससे नाराजगी का माहौल बन गया।

पत्रकारों ने जताया विरोध, अधिकारियों को दी जानकारी

मीडियाकर्मियों से अभद्रता की सूचना मिलते ही रतलाम प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार बड़ी संख्या में जीआरपी चौकी पहुंचे। पत्रकारों ने पुलिस की कार्यशैली और टीटीई के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए मामले की जानकारी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई। हंगामे की सूचना मिलने पर जीआरपी थाना प्रभारी सोहन पाटीदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले में चौकी स्टाफ को फटकार लगाई। इसके बाद अभद्रता के आरोपों को लेकर संबंधित टीटीई को बुलाया गया, जहां उससे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!