Ratlam : डॉक्टर्स-डे पर स्व. अश्विनी शर्मा जी की स्मृति में होगा मेगा ब्लड डोनेट कैंप

- जरूरतमंदों के लिए जीवनदान का बनेगा माध्यम, 1 जुलाई को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में

Mega Blood Donation Camp in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। स्वर्गीय अश्विनी शर्मा जी की पुण्य स्मृति में डॉक्टर्स-डे पर 1 जुलाई 2026 को रतलाम (Ratlam) जिला अस्पताल के फीवर क्लिनिक में मेगा ब्लड डोनेट कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रतलाम तथा मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

रतलाम जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह ने बताया कि रक्तदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। इसी उद्देश्य के साथ समाज के अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा और रक्तदान का क्रम दोपहर 3 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में रतलाम जिला कलेक्टर मीशा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आयोजकों ने शहरवासियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं विभिन्न संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। साथ ही अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है। आयोजकों का कहना है कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है और अस्पतालों में प्रतिदिन अनेक मरीजों को रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान न केवल जरूरतमंदों की जान बचाने का माध्यम है, बल्कि समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रतलामवासी बड़ी संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश देंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!