Ratlam : गुरु पूर्णिमा पर जिला चिकित्सालय बालाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

- गुरु पूजन के साथ मरीजों के स्वास्थ्य की हुई मंगलकामना

Guru Purnima in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रतलाम (Ratlam) जिला चिकित्सालय परिसर स्थित कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में गुरुदेव महंत मनोहर दास जी बैरागी (घिनोदा वाले) के सानिध्य में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव से ओत-प्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर जयकारों, भजन-कीर्तन और दीपों की अलौकिक आभा से भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, गुरु पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री हनुमान जी के समक्ष रतलाम जिला चिकित्सालय में उपचाररत मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, निरोगी जीवन एवं सभी के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की गई। धर्म और मानव सेवा के इस अनूठे संगम ने उपस्थित जनसमुदाय को प्रेरित किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी किरण वाडीवा रहीं, जबकि विशेष अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. अखंड प्रताप सिंह, रेड क्रॉस संचालक सदस्य सुशील मूणत, एल्डरमैन गोपाल शर्मा तथा सुनीता गोविंद काकानी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का श्रद्धालुओं द्वारा अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया गया। आयोजन के मुख्य यजमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी किरण वाडीवा, सिविल सर्जन डॉ. अखंड प्रताप सिंह एवं उनका परिवार रहा। उन्होंने पूर्ण श्रद्धा और समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रमेश टाक, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभिषेक अरोरा, जितेंद्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र सिंह जादौन, क्षय रोग विभाग प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर, रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन की व्यवस्थाओं में रेड क्रॉस संचालक हेमंत मूणत, चेतन व्यास, सुरेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिसोदिया, सुनील निरंजनी, मनीष शर्मा, अंकित कोठारी, रोहित मीणा, लखन दास बैरागी, पिंटू दास बैरागी, युगल किशोर सेन, सुरेश जोशी, हेमा निरंजनी, दीपा बाली, मीना वर्मा, वर्षा मीणा, यशोदा बाई बैरागी, रीना पारख, इंदिरा राठौर, बबली बैरागी एवं पदमा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी की सहभागिता से गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण बन गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!