
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। यह बात एक बार फिर साबित हुई है कि सफलता बड़े शहरों की मोहताज नहीं होती, बल्कि सही मार्गदर्शन, अनुशासित मेहनत और मजबूत आत्मविश्वास से हासिल की जाती है। नागदा के समीप पालकी से आगे स्थित छोटे से गांव मकला के निवासी जयवर्धन सिंह राठौर ने री-नीट 2026 में 531 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लगभग 400 से 500 की आबादी वाले इस गांव के जयवर्धन अब गांव के पहले ऐसे विद्यार्थी बनेंगे, जिन्हें एमबीबीएस में प्रवेश मिलेगा।
जयवर्धन, पिता जीवन सिंह राठौर ने 12वीं कक्षा के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए इंदौर के एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में प्रवेश लिया था। हालांकि अपेक्षित मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण वर्ष 2025 की नीट परीक्षा में उन्हें निराशाजनक अंक मिले और सफलता हाथ नहीं लगी। इस असफलता से उनका आत्मविश्वास भी प्रभावित हुआ। इसके बाद परिवार ने बड़े शहरों की बजाय ऐसे संस्थान की तलाश शुरू की, जहां व्यक्तिगत मार्गदर्शन और बेहतर परिणाम दोनों मिल सकें। इसी दौरान जयवर्धन ने रतलाम की विभिन्न कोचिंग संस्थाओं का अवलोकन किया। डेमो क्लास के बाद उन्होंने अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट (Abhyas Career Institute),रतलाम (Ratlam) में प्रवेश लिया और पूरे एक वर्ष तक अनुशासित माहौल में शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयारी की।
इस बीच 3 मई 2026 को आयोजित पहली नीट परीक्षा में उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहा, लेकिन परीक्षा निरस्त होने की घटना ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया। उन्हें लगा कि उनका डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह जाएगा। ऐसे कठिन समय में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट (Abhyas Career Institute) के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने उनका मनोबल बढ़ाया और निराशा छोड़कर पूरे आत्मविश्वास के साथ री-नीट की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। 21 जून 2026 को आयोजित री-नीट परीक्षा के बाद जयवर्धन ने अपने प्रदर्शन को लेकर पूरा भरोसा जताया था। परिणाम घोषित होने पर उन्होंने 531 अंक हासिल कर अपनी मेहनत और लगन को साबित कर दिया। उनकी इस सफलता से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
जयवर्धन के बड़े पिताजी ने बताया कि वह मकला गांव के पहले विद्यार्थी हैं, जो एमबीबीएस डॉक्टर बनने जा रहे हैं। यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। इस अवसर पर अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट (Abhyas Career Institute), रतलाम (Ratlam) के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने कहा, “विद्यार्थी की मंजिल उसके शहर से नहीं, बल्कि उसकी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से तय होती है। जयवर्धन ने यह सिद्ध कर दिया है कि छोटे गांवों के बच्चे भी बड़े सपनों को साकार कर सकते हैं।”
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


