Ratlam : पीएम आवास की कार्रवाई में बवाल, कर्मचारियों ने महिला को पीटा, उपयंत्री पर अवैध वसूली के आरोप

- लाठी-डंडों से हमला, मीडियाकर्मी घायल, सुस्ताकर पहुंची मौके पर पुलिस

Advertisements
Advertisements
20260731 154137

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) शहर के डोसीगांव स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के ईडब्ल्यूएस आवास परिसर में शुक्रवार को नगर निगम की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। बकाया राशि के नोटिस चस्पा करने पहुंची निगम टीम में शामिल कर्मचारियों ने एक महिला को बेरहमी से पीटा जिसका रहवासियों ने विरोध किया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने निगम कर्मचारियों पर पत्थर, गमले तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के दौरान कवरेज कर रहे एक स्थानीय पत्रकार भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

अवैध वसूली के आरोपों से बढ़ा विवाद

रहवासियों का आरोप है कि नगर निगम के उपयंत्री राजेश पाटीदार ने उनसे अवैध रूप से राशि वसूली थी और आश्वासन दिया था कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। जब निगम की टीम बकाया राशि के नोटिस लेकर पहुंची तो लोगों ने इसी मुद्दे पर विरोध जताया। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

नोटिस देने पहुंची थी निगम की टीम

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र सिंह, इंजीनियरों और लगभग 25 से 30 कर्मचारियों की टीम डोसीगांव स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में बकायादार हितग्राहियों को अंतिम नोटिस देने पहुंची थी। अधिकारियों का कहना है कि नोटिस वितरण के दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई।

कर्मचारियों को जान बचाकर भागना पड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ ने निगम कर्मचारियों पर पथराव शुरू कर दिया और गमले व लाठियों से हमला किया। हालात इतने बिगड़ गए कि कर्मचारियों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर नगर निगम आयुक्त अनिल भाना, एसडीएम तरुण जैन, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, औद्योगिक थाना प्रभारी गायत्री सोनी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले अधिकांश उपद्रवी वहां से भाग चुके थे।

पुलिस सुरक्षा में दोबारा हुई कार्रवाई

स्थिति नियंत्रित होने के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने दोबारा फ्लैटों पर बकाया राशि के नोटिस चस्पा किए। कुछ बकायादारों के बिजली कनेक्शन भी काटे गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

208 हितग्राहियों को अंतिम चेतावनी

नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डोसीगांव के 208 हितग्राहियों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर 1.80 लाख रुपये की बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय सीमा तक भुगतान नहीं होने पर 4 अगस्त 2026 से फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी तथा संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

396 फ्लैटों का हुआ था आवंटन

डोसीगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी (Affordable Housing in Partnership) घटक के तहत कुल 396 ईडब्ल्यूएस फ्लैट पात्र हितग्राहियों को आवंटित किए गए थे। निगम के अनुसार 188 हितग्राहियों ने निर्धारित अंशदान जमा कर दिया, जबकि 208 लोगों ने केवल प्रारंभिक राशि जमा कर फ्लैटों पर कब्जा कर लिया और शेष भुगतान नहीं किया।

निगम आयुक्त ने क्या कहा

नगर निगम आयुक्त अनिल भाना ने बताया कि वर्ष 2019 में इन फ्लैटों की लागत लगभग सात लाख रुपये थी, लेकिन शासन ने पात्र हितग्राहियों को करीब दो लाख रुपये में आवास उपलब्ध कराए। उनका कहना है कि निगम की टीम फ्लैट खाली कराने नहीं, बल्कि लोगों को बकाया राशि जमा कर रजिस्ट्री कराने के लिए समझाने पहुंची थी। कर्मचारियों पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि 4 अगस्त तक बकाया राशि जमा नहीं की गई तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कर रही आरोपियों की पहचान

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!