Ratlam : MP में विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश की मांग 

- विधायक कमलेश्वर ने सीएम को लिखा पत्र

MLA Kamleshwar Dodiyar

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) को मध्यप्रदेश ( MP) में शासकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। रतलाम ( Ratlam) जिले के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार (MLA Kamleshwar Dodiyar) ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 9 अगस्त 2026 को प्रदेशभर में सरकारी अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि यह निर्णय प्रदेश के आदिवासी नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करने के साथ-साथ उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उचित पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

संयुक्त राष्ट्र की पहल का दिया हवाला

विधायक डोडियार ने 1 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया है कि संयुक्त राष्ट्र के आह्वान पर प्रतिवर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विश्वभर में आदिवासी समुदायों की संस्कृति, परंपराओं, इतिहास, संवैधानिक अधिकारों और मानव सभ्यता में उनके योगदान को सम्मान दिया जाता है। ऐसे में आदिवासी बहुल राज्य मध्यप्रदेश में भी इस दिवस को विशेष महत्व के साथ मनाया जाना चाहिए।

मध्यप्रदेश की जनजातीय विरासत का किया उल्लेख

पत्र में कहा गया है कि मध्यप्रदेश देश के प्रमुख आदिवासी बहुल राज्यों में शामिल है, जहां भील, गोंड, बैगा, कोरकू, भारिया, सहरिया सहित अनेक जनजातियां निवास करती हैं। इन समुदायों ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बावजूद इसके, विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में कर्मचारी, विद्यार्थी और आमजन सरकारी दायित्वों के चलते विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाते।

जनभागीदारी और जागरूकता बढ़ाने की मांग

विधायक डोडियार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि 9 अगस्त 2026 को पूरे प्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित किया जाए, ताकि विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके। उनका कहना है कि इससे आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ेगी तथा सामाजिक समरसता को भी मजबूती मिलेगी।

शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह

पत्र के अंत में विधायक ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेकर आवश्यक आदेश जारी करने और की गई कार्रवाई से अवगत कराने का अनुरोध किया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!