Ratlam : प्रधानमंत्री आवास योजना में 31 अगस्त तक बकाया जमा करने की मोहलत

- अब तक 48 परिवारों ने भरे 1.80 लाख रुपए, महापौर पटेल ने दिया अंतिम अवसर

Advertisements
Pradhan Mantri Awas in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam) में बहुचर्चित प्रधानमंत्री आवास योजना के डोसीगांव स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में बकाया राशि जमा कराने के लिए एक और मोहलत दी गई है। महापौर प्रहलाद पटेल ने हितग्राहियों को 31 अगस्त 2026 तक बकाया राशि जमा करने का अवसर दिया है। इसके बाद भी राशि जमा नहीं करने वालों के अस्थायी आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

महापौर प्रहलाद पटेल की पहल और निगम की कार्रवाई के बाद पिछले सात दिनों में 48 परिवारों ने 1.80 लाख रुपए की बकाया राशि जमा कर दी है। राशि जमा करने वाले परिवारों के फ्लैटों की सील खोलकर उन्हें दोबारा सौंप दिया गया है। इसके बाद इन परिवारों ने अपने फ्लैटों में फिर से गृहस्थी जमा ली है।

160 परिवारों ने अब तक नहीं जमा की राशि

डोसीगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में अभी भी 160 हितग्राहियों की 1.80 लाख रुपए की राशि बकाया है। इनमें से करीब 20 से 22 परिवारों ने निगम कार्यालय पहुंचकर राशि जमा करने को लेकर जानकारी और प्रक्रिया के संबंध में पूछताछ की है। निगम को उम्मीद है कि निर्धारित समय सीमा में और परिवार बकाया राशि जमा कर सकते हैं।

महापौर पटेल ने 31 अगस्त तक दिया मौका

महापौर प्रहलाद पटेल ने स्पष्ट किया है कि हितग्राहियों को बकाया राशि जमा करने के लिए 31 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है। उन्होंने हितग्राहियों से समय सीमा के भीतर राशि जमा कर अपने आवास का आवंटन सुरक्षित रखने की अपील की है। समय सीमा समाप्त होने के बाद निगम नियमों के तहत आगे की कार्रवाई करेगा।

राशि जमा करने पर खुले फ्लैटों के ताले

निगम की कार्रवाई के दौरान जिन फ्लैटों पर सील लगाई गई थी, उनमें से राशि जमा करने वाले हितग्राहियों के फ्लैटों की सील हटाकर ताले खोल दिए गए हैं। इसके बाद परिवार अपने आवास में वापस लौट गए हैं। सात दिनों में 48 परिवारों द्वारा राशि जमा करना निगम की कार्रवाई के बाद सामने आया महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है।

2 लाख रुपए में हुआ था आवंटन

प्रधानमंत्री आवास योजना के अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (एएचपी) घटक के तहत इन आवासों का आवंटन 2 लाख रुपए में किया गया था। हितग्राहियों से 20 हजार रुपए मार्जिन मनी के रूप में जमा कराए गए थे, जबकि शेष 1.80 लाख रुपए की राशि कई हितग्राहियों ने लंबे समय से जमा नहीं की थी। नोटिस जारी किए जाने के बावजूद राशि जमा नहीं होने पर निगम ने कार्रवाई शुरू की थी।

किराएदार सामान लेकर हुए गायब

निगम की कार्रवाई में यह भी सामने आया कि करीब 30 से 35 आवंटियों ने अपने फ्लैट किराए पर दे रखे थे। कार्रवाई शुरू होने के बाद कई किराएदार अपना सामान समेटकर वहां से चले गए। वहीं कुछ हितग्राही अभी भी अपने सामान के साथ मल्टी की पार्किंग में रह रहे हैं और बकाया राशि की व्यवस्था करने में जुटे हैं।

बारिश थमने के बाद पार्किंग से भी हटेंगे परिवार

निगम अधिकारियों के अनुसार पार्किंग में रह रहे परिवारों को भी वहां से हटाया जाएगा। फिलहाल बारिश के कारण कार्रवाई को लेकर स्थिति को देखते हुए समय दिया गया है। मौसम सामान्य होने के बाद निगम का अमला पार्किंग में डेरा डाले परिवारों को वहां से हटाने की कार्रवाई करेगा।

31 अगस्त के बाद आवंटन निरस्तीकरण की कार्रवाई

निगम कमिश्नर अनिल भाना ने बताया कि 31 अगस्त 2026 तक बकाया राशि जमा नहीं करने वाले हितग्राहियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसमें अस्थायी आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई भी शामिल है। ऐसे में शेष हितग्राहियों के पास अब बकाया राशि जमा करने के लिए सीमित समय बचा है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!