


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल श्री राम प्रखंड के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस रतलाम (Ratlam) मनाया गया। कार्यक्रम में संजय दवे सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल (Bajrang Dal) के विभिन्न पदाधिकारी मंचासीन रहे। इस अवसर पर भारत के विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए अखंड भारत के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया गया।



कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला मंत्री गौरव शर्मा ने कहा कि बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भारत विभाजन की उस त्रासदी की स्मृति दिलाता है, जिसने लाखों हिंदू परिवारों के जीवन को विस्थापन, पीड़ा और अनिश्चितता से भर दिया था। उन्होंने कहा कि सत्ता की लालसा में देश का विभाजन हुआ, जो इतिहास का एक पीड़ादायक अध्याय है। उन्होंने कहा कि विभाजन केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि उन अनगिनत हिंदू परिवारों के संघर्ष, साहस, त्याग और धैर्य की भी स्मृति है, जिन्होंने अपना घर-परिवार, संपत्ति और स्वजनों को खोने के बावजूद अपने जीवन को दोबारा संवारने का साहस दिखाया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।



अखंड भारत के लिए दिलाया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को भारत की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने तथा अखंड भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
ये पदाधिकारी रहे मंचासीन
कार्यक्रम में जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक मुन्नू कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष कपिल पुरोहित एवं प्रखंड संयोजक विशाल यादव मंचासीन रहे।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर बजरंग दल विभाग सह संयोजक बंटी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशु टाक, जिला सह मंत्री योगेश चौहान, जिला सहसंयोजक सुनील राठौड़, विहिप गो सेवा प्रमुख डिंपल प्रजापत, बजरंग दल गो रक्षा प्रमुख गणी शक्तावत, सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास यादव, सह सेवा प्रमुख हर्षित ठाकुर, सह सुरक्षा प्रमुख नरेंद्र सोलंकी, धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख संजय शर्मा सहित प्रखंड उपाध्यक्ष चीकू, प्रखंड मंत्री भवानी एवं प्रखंड के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


