Ratlam : राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल में लक्ष्य का शानदार प्रदर्शन

- उज्जैन संभाग बना उपविजेता, लक्ष्य ने टीम के लिए बनाए 15 अंक

Advertisements
Advertisements
20260923 090524

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 शहडोल में हुई । प्रतियोगिता में विभिन्न संभागों की टीमों ने भाग लिया।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रतलाम (Ratlam) बास्केटबॉल कॉरपोरेशन के प्रतिभावान खिलाड़ी लक्ष्य साह ने उज्जैन संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लक्ष्य ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी टीम के लिए 15 महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए और टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

फाइनल मुकाबले में उज्जैन संभाग उपविजेता

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उज्जैन संभाग और जबलपुर संभाग की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। कड़े संघर्ष के बाद उज्जैन संभाग की टीम को जबलपुर के हाथों 6 अंकों से पराजय का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उज्जैन संभाग को प्रतियोगिता में उपविजेता स्थान प्राप्त हुआ। उपविजेता रहने पर उज्जैन संभाग की टीम को शिल्ड प्रदान की गई, वहीं टीम के सभी सदस्यों को उपविजेता पदक से सम्मानित किया गया। लक्ष्य साह ने भी टीम के साथ उपविजेता पदक प्राप्त किया।

रतलाम बास्केटबॉल कॉरपोरेशन ने दी बधाई

लक्ष्य साह के शानदार प्रदर्शन और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता टीम का हिस्सा बनने पर रतलाम बास्केटबॉल कॉरपोरेशन ने हर्ष व्यक्त किया। कॉरपोरेशन के प्रेसिडेंट सुशील अजमेरा, सेक्रेट्री सुरेन्द्र सिंह धीमन, सुनील दुबे, देवेन्द्र वाधवा सहित समस्त पदाधिकारियों ने लक्ष्य साह को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!