

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) शहर में भव्य शादी समारोह और शाही अंदाज में आयोजनों के लिए अपनी अलग पहचान बना चुका सागोद रोड स्थित JMD Palace अब लग्जरी स्टे और शानदार मेहमाननवाजी के क्षेत्र में भी नई पहचान स्थापित कर रहा है। यहां अब केवल शादी-ब्याह और पारिवारिक समारोह ही नहीं, बल्कि आरामदायक प्रवास, आधुनिक सुविधाओं और रिजॉर्ट जैसे माहौल का आनंद भी लिया जा सकता है।



खूबसूरत परिसर, आकर्षक साज-सज्जा और भव्य आयोजन स्थलों के लिए लोकप्रिय JMD Palace ने बदलते समय के साथ अपनी सुविधाओं का विस्तार किया है। अब यहां मेहमानों के ठहरने और उनके आराम का भी विशेष ध्यान रखा गया है। खास बात यह है कि एक ही परिसर में आयोजन, आवास और मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध होने से यह परिवारों और आयोजकों के लिए सुविधाजनक विकल्प बन रहा है। बुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें JMD PALACE सागोद रोड, रतलाम (मध्यप्रदेश) मोबाइल : 77718 88999।

आधुनिक सुविधाएं और स्विमिंग पूल भी
JMD Palace में मेहमानों के आरामदायक प्रवास के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कमरे, आकर्षक इंटीरियर और व्यवस्थित बाथरूम की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही परिसर में स्विमिंग पूल भी है, जहां मेहमान परिवार और दोस्तों के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या से दूर कुछ समय आराम से बिताने, पारिवारिक छुट्टियों का आनंद लेने या किसी खास अवसर को यादगार बनाने के लिए यहां का माहौल आकर्षित करता है। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर हॉस्पिटैलिटी के साथ JMD Palace रतलाम में ही लग्जरी स्टे का अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
रिसेप्शन से लेकर कॉर्पोरेट इवेंट की व्यवस्था
JMD Palace पहले से ही अपने भव्य लॉन, आकर्षक बैंक्वेट हॉल और शानदार आयोजन व्यवस्था के लिए जाना जाता है। यहां विवाह समारोह, रिसेप्शन, सगाई, पारिवारिक आयोजनों के साथ कॉर्पोरेट इवेंट्स भी आयोजित किए जा सकते हैं। इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के आयोजनों के लिए परिसर में व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि शादी या अन्य समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों के ठहरने की सुविधा भी परिसर में ही मिल जाती है। इससे आयोजन करने वाले परिवारों को मेहमानों के आवागमन और ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था करने की जरूरत नहीं पड़ती। एक ही स्थान पर आयोजन की भव्यता, आरामदायक आवास और मेहमाननवाजी का अनुभव मिलना इसे खास बनाता है।
दीपावली और नववर्ष पर परिवार के साथ बिताएं यादगार पल
त्योहारी सीजन और आने वाले नववर्ष के अवसर पर JMD Palace अपने आकर्षक परिसर और आधुनिक सुविधाओं के साथ लोगों को खास अनुभव लेने का अवसर दे रहा है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने, खास पलों को सेलिब्रेट करने और आरामदायक माहौल में कुछ यादगार लम्हे संजोने के लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है। रतलाम में ही जब लग्जरी स्टे, स्विमिंग पूल और रिजॉर्ट जैसा माहौल उपलब्ध हो, तो परिवार के साथ सुकून के पल बिताने के लिए दूर जाने की जरूरत भी नहीं। भव्य आयोजनों के साथ हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में JMD Palace का यह विस्तार शहरवासियों के लिए एक नया आकर्षण है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



