DP Jewellers : धनतेरस पर शोरूम में सजा आभूषणों का भव्य संसार

Advertisements
DP Jewellers showroom

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। दीपावली के त्योहार पर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर भी ग्राहकों में खासा उत्साह है। इसी को देखते हुए डी.पी. ज्वेलर्स (DP Jewellers) ने अपने आकर्षक एवं सुसज्जित शोरूम में 50 हजार से अधिक डिजाइन्स के शानदार आभूषणों का विशाल कलेक्शन तैयार किया है। धनतेरस विशेष पर डी.पी. ज्वेलर्स (DP Jewellers) के शोरूम सुबह 9:15 बजे से ही ग्राहकों की सेवा के लिए खुले रहेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए यहां अनुभवी कारीगरों द्वारा तैयार किए गए कलात्मक आभूषणों की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। ग्राहकों के लिए गोल्ड, गोल्ड एंटिक, डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सोलिटेयर और सिल्वर ज्वेलरी की 50 हजार से अधिक डिजाइन्स का विकल्प मौजूद है। इसके साथ ही चांदी के आकर्षक यूटेंसिल्स और शुद्ध सोने-चांदी के सिक्कों की भी विविध वैरायटी उपलब्ध कराई गई है। इस धनतेरस पर परंपरा, शुद्धता और आकर्षक डिजाइन्स के संग खरीदारी को खास बनाने के लिए डी.पी. ज्वेलर्स ने अपने शोरूम में विशेष तैयारियां की हैं।

Advertisements
Advertisements

लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त के लिए विशेष तैयारी

धनतेरस पर संध्या के समय लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। इस अवसर पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए डी.पी. ज्वेलर्स (DP Jewellers) में शुद्ध सोने एवं चांदी के सिक्कों की विशेष रेंज उपलब्ध है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार आभूषणों का चयन कर सकते हैं। साथ ही न्यूनतम मेकिंग चार्जेज के साथ आकर्षक ज्वेलरी कलेक्शन की खरीदारी का लाभ भी उठा सकते हैं।

86 वर्षों की शुद्धता, 35 लाख परिवारों का विश्वास

डी.पी. ज्वेलर्स (DP Jewellers) पिछले 86 वर्षों से शुद्धता और पारदर्शिता की परंपरा को कायम रखते हुए अब तक 35 लाख से अधिक परिवारों का विश्वास जीत चुका है। यही वजह है कि ग्राहकों के लिए यह केवल आभूषणों की खरीदारी का स्थान नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा बन चुका है। त्योहार हो, विवाह समारोह या कोई विशेष अवसर, ग्राहकों की पहली पसंद में डी.पी. ज्वेलर्स (DP Jewellers) का नाम प्रमुखता से शामिल है। संस्थान की पहचान आभूषणों की शुद्धता, कीमतों में पारदर्शिता और ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराने के लिए बनी है। ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए उन्हें विभिन्न श्रेणियों के आभूषणों की पूरी जानकारी के साथ विकल्प दिखाए जाते हैं।

13 शहरों में मजबूत पहचान, हॉलमार्क और सर्टिफाइड ज्वेलरी उपलब्ध

डी.पी. ज्वेलर्स (DP Jewellers) ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात के 13 शहरों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। इनमें रतलाम, इंदौर, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, नीमच, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा, अजमेर, धार, दाहोद और जबलपुर शामिल हैं। धनतेरस के अवसर पर ग्राहक यहां HUID एवं BIS हॉलमार्क गोल्ड, गोल्ड एंटिक, सर्टिफाइड डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सोलिटेयर और सिल्वर ज्वेलरी की विस्तृत रेंज में से अपनी पसंद के आभूषण चुन सकते हैं।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!