


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सेवा संकल्प अभियान के तहत रतलाम ( Ratlam) शहर के वार्ड क्रमांक 38 में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र में स्वास्थ्य, पोषण और महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में सेवाएं दे रहीं आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाओं को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं के बीच संवाद और शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता सुषमा शर्मा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वालेह खान, अनीता शर्मा, कामना व्यास, ताहिरा बानो, ज्योति सिसोदिया एवं ममता रैकवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सुशीला व्यास ने उपस्थित महिलाओं और क्षेत्रवासियों को विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी।
योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर
सुशीला व्यास ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को इनके लाभ, पात्रता और सेवाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाना महत्वपूर्ण है।
कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना
कार्यक्रम में वार्ड संयोजक असीम व्यास एवं सविता राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं वार्ड के वरिष्ठजनों में चंद्रकला विकास एवं संध्या शुक्ला सहित अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


