Ratlam : थाने में ड्रामा, भाजपा नेता ने बनाया वीडियो और युवतियों ने डाला ज्वलंतशील पदार्थ 

- दीनदयाल नगर में टांक समाज के दो पक्षों के बीच दो दिन से चल रहा विवाद

Advertisements
Advertisements
Drama at the Ratlam police station

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में टांक समाज के दो पड़ोसी परिवारों के बीच चल रहा विवाद थाने तक पहुंच गया। पिछले दो दिनों से जारी आपसी कहासुनी और आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामला उस समय गंभीर हो गया, जब थाने में पहुंची दो युवतियों ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की धमकी दी। खास बात यह है कि युवतियों को आत्मदाह के लिए उकसाने और उनके वीडियो बनाने का यह गैर कानूनी कार्य एक युवा भाजपा नेता ने किया। पुलिस के अनुसार, युवतियों के परिजनों को भी थाने बुलाकर मामले में उनकी बात सुनने का अवसर दिया था, इसी दरमियान युवतियों ने एक युवक के साथ मिलकर हंगामा किया। 

विवाद को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगा रहे हैं। शुरुआती विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके बाद शुक्रवार को हुए एक अन्य विवाद में भी प्रकरण दर्ज कराया गया। लगातार बढ़ रहे विवाद के चलते क्षेत्र में दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

केस-1: भाई से गाली-गलौच का विरोध करने पर मारपीट का आरोप

दीनदयाल नगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, निकिता पिता मनोज टांक ने 8 अक्टूबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। निकिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले पवन टांक, उसकी बेटी मुस्कान और बेटे सावन ने उसके भाई प्रियांशु टांक के गैलरी में खड़े रहने के दौरान विवाद करते हुए गाली-गलौच की। निकिता के अनुसार, जब उसने अभद्रता करने से मना किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पवन टांक, मुस्कान और सावन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

केस-2: बहन को थप्पड़ मारने और परेशान करने की शिकायत

दूसरी ओर, मुस्कान टांक ने भी पड़ोसी परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मुस्कान की शिकायत के अनुसार, निकिता टांक, प्रियांशु टांक, कृष्णा टांक और कलाबाई टांक पर उसकी बहन को थप्पड़ मारने, आए दिन विवाद करने तथा गाली-गलौच कर परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मुस्कान की शुक्रवार को हुए एक अन्य विवाद की शिकायत पर दूसरी एफआईआर दर्ज की है। इसमें मनोज टांक, राजू टांक, आशु टांक, प्रियांशु टांक और यश टांक को आरोपी बनाया गया है। मुस्कान का कहना है कि वह अपने भाई-बहन के साथ रतलाम में रहकर पढ़ाई करती है, जबकि उसके माता-पिता बाजना में रहते हैं।

सुनवाई नहीं होने का आरोप बेबुनियाद

युवतियों के परिजनों को मामले को समझने और अपनी बात रखने के लिए थाने बुलाया था। 8 अक्टूबर को दोनों पक्षों के बीच विवाद में शिकायत के आधार पर नियमानुसार एफआईआर दर्ज की जा चुकी थी। शुक्रवार को एक नए विवाद में भी कार्रवाई हुई है। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए युवतियों और वीडियो बनाने वाले युवक ने गैर कानूनी कार्य किया।  – अनुराग यादव, थाना प्रभारी – दीनदयाल नगर (रतलाम – मध्य प्रदेश) 

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!