Ratlam : 1200 CCTV कैमरों से खुला चड्डी-बनियान गैंग का राज

- चोरी के बाद बदल लेते थे हुलिया, गिरफ्तार आरोपी रिमांड पर

Advertisements
Advertisements
'Chaddi-Banian' gang arrested in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) शहर की कॉलोनियों में सीरियल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली चड्डी-बनियान गैंग का पर्दाफाश करने में पुलिस को सफलता मिली है। रतलाम पुलिस ने गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी का माल खरीदने का आरोपी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम चांदी, 40 ग्राम सोने के आभूषण और 9 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं।

गैंग को दबोचने के लिए गुजरात में डाला डेरा

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम गुजरात के दाहोद जिले के जैसावाड़ा थाना क्षेत्र पहुंची। वहां आरोपियों की तलाश में टीम ने लगातार छह दिन तक डेरा डालकर घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पहचान छिपाने के लिए अपनाते थे शातिर तरीका

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के दौरान चड्डी-बनियान पहनते थे। चोरी के बाद अपनी पहचान छिपाने के लिए वे पैंट-शर्ट पहनकर रेलवे स्टेशन की ओर जाते थे, ताकि उनके हुलिए में बदलाव होने से पुलिस को उन तक पहुंचने में परेशानी हो। वारदात से पहले गुजरात से रतलाम के लिए रवाना होते समय आरोपी अपने मोबाइल फोन बंद कर घर पर ही छोड़ देते थे। इस तरीके से वे अपनी गतिविधियों और लोकेशन को लेकर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश करते थे। पुलिस ने शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में हुई चोरी की घटनाओं के CCTV फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। चोरों के आने-जाने के रास्तों, उनके हुलिए और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई गई। इसके बाद पुलिस टीम ने गुजरात में आरोपियों की तलाश तेज की।

गुजरात के दाहोद जिले से आरोपियों को पकड़ा

20261009 170411

एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जिले में लंबित चोरी के मामलों का खुलासा करने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की हुई है। एडिशनल एसपी राकेश कुमार पन्द्रो तथा सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में रतलाम की पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रतलाम में हुई सीरियल चोरी की वारदातों में गुजरात के दाहोद जिले के जैसावाड़ा थाना क्षेत्र के कुछ बदमाशों की संलिप्तता हो सकती है। टीम ने कालू पिता भीमा उर्फ भीमजी और नभला पिता भीमा उर्फ भीमजी दोनों निवासी आमली/अमली, थाना जैसावाड़ा, जिला दाहोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद मालाभाई पिता जोटाभाई उर्फ जोर सिंह मावी निवासी वाडवा, थाना जैसावाड़ा को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में मालाभाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूला। 

चोरी का माल खरीदने वाला 74 वर्षीय आरोपी भी गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी का माल मणिशंकर (74) उर्फ पोपटलाल पिता केशवलाल पांचाल निवासी आम्बली, थाना जैसावाड़ा, जिला दाहोद को बेचने की जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने मणिशंकर उर्फ पोपटलाल को भी गिरफ्तार किया। इस तरह चोरी की वारदातों में कथित संलिप्तता और चोरी का माल खरीदने के मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आठ महीने से सक्रिय होने की आशंका

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि गिरोह से जुड़े कुछ लोग पिछले करीब आठ महीने से रतलाम की अलग-अलग कॉलोनियों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं, चोरी के माल की खरीद-फरोख्त और गिरोह से जुड़े संभावित सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

सोने-चांदी के आभूषण और नकदी जब्त

पुलिस ने आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर करीब 1 किलो 200 ग्राम चांदी, 40 ग्राम सोने के आभूषण और 9 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री का विभिन्न चोरी के प्रकरणों से संबंध स्थापित करने के लिए विवेचना जारी है।

एक आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

मामले में संजयभाई पिता दलसिंह मावी, निवासी वाडवा, थाना जैसावाड़ा, जिला दाहोद (गुजरात) फरार बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में टीआई अमित कोरी, एसआई विनोद कटारा, देवीलाल पाटीदार, ध्यानसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक अनिल सोलंकी, निलेश पाठक, अभिषेक पाठक, आरक्षक रवि चंदेल, गोविन्द गेहलोत, दीपक मकवाना और जीवन विश्वकर्मा सहित संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!