


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के तहत रिंगनोद पुलिस ( Police) ने पांच साल से फरार ₹10 हजार के इनामी आरोपी आमीन उर्फ मामू (38) को गिरफ्तार किया है।
आरोपी थाना रिंगनोद में वर्ष 2022 में दर्ज नकबजनी के दो प्रकरणों में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे चोरी के अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी मूलतः रामपुरा, जिला नीमच का निवासी है और वर्तमान में मछली कॉलोनी, संजीत, जिला मंदसौर में रह रहा था। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन सहित टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


