27.3 C
Ratlām

भोपाल से आए अधिकारी ने देखी स्कूलों की व्यवस्था

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
स्कूलों की व्यवस्था देखने अपर संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ओएल मंडलोई ने शुक्रवार को रतलाम जिले के विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोहारी जावरा, शासकीय हाई स्कूल एकीकृत चौरासी बड़ायला, शासकीय हाई स्कूल सोहनगढ़ एवं सुभाष माध्यमिक विद्यालय जावरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यार्थियों की उपस्थिति, प्रयास वर्क बुक पर किए गए कार्य एवं राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की जानकारी ली गई। निरीक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक एमएल सासरी तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जावरा एवं पिपलौदा उपस्थित थे।  अपर संचालक द्वारा जिला स्तर पर समस्त शिक्षकों एवं बीआरसी की बैठक उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में ली। बैठक में संचालक लोक शिक्षण आरके सिंह भी मौजूद रहे। अपर संचालक ने 8 बिंदुओं पर आवश्यक तथा जिले की आठ बिंदुओं पर पूरे प्रदेश में स्थिति पर चर्चा की गई। 8 बिंदु में विशेष रूप से कक्षा पांचवी में विद्यार्थियों के प्रवेश, पाठ्य पुस्तकों के ऑनलाइन इंट्री तथा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे पर विशेष रूप से चर्चा की। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, सहायक संचालक एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान भी उपस्थित थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!