DP Jewellers : ग्राहकों की पहली पसंद बना ज्वेलरी कलेक्शन

- 50 हजार से अधिक डिजाइनों की आकर्षक रेंज ग्राहकों का मोह रहा मन

Advertisements
DP Jewellers the first choice for customers

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। दीपोत्सव के शुभारंभ के साथ ही धनतेरस पर रतलाम (Ratlam) में खरीदारी का उत्साह देखते ही बना। सोने-चांदी की खरीदारी के विशेष मुहूर्त पर DP Jewellers के शोरूम में भी ग्राहकों की अच्छी खासी चहल-पहल रही।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आकर्षक डिजाइन, उत्कृष्ट कारीगरी और आभूषणों की विस्तृत रेंज ने ग्राहकों को खासा आकर्षित किया। गोल्ड, डायमंड, जड़ाऊ और चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे। शुद्धता और पारदर्शिता के भरोसे के चलते DP Jewellers धनतेरस पर ग्राहकों की पसंदीदा ज्वेलरी डेस्टिनेशन बना रहा।

Advertisements
Advertisements

डायमंड से लेकर गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी का आकर्षक कलेक्शन

दीपोत्सव के अवसर पर ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए DP Jewellers ने विशेष फेस्टिव कलेक्शन प्रस्तुत किया। इसमें डायमंड ज्वेलरी, गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी, हेवी सेट, आकर्षक पेंडेंट्स, सोने एवं चांदी के सिक्के और चांदी के बर्तनों की विस्तृत रेंज शामिल रही। इसके साथ ही गोल्ड एंटिक और जड़ाऊ ज्वेलरी को लेकर भी ग्राहकों में विशेष आकर्षण देखने को मिला। आगामी वेडिंग सीजन के लिए भी पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों के नायाब आभूषणों का शानदार कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है।

50 हजार से अधिक डिजाइनों में खरीदारी के विकल्प

DP Jewellers के श्री अनिल कटारिया ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि फेस्टिवल सीजन में ग्राहकों के लिए HUID एवं BIS हॉलमार्क गोल्ड, सर्टिफाइड डायमंड, डायमंड पोल्की, जड़ाऊ, सोलिटेयर और सिल्वर ज्वेलरी की 50 हजार से अधिक डिजाइनों की विशाल रेंज उपलब्ध कराई है। ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुरूप यहां पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइनों तक के विकल्प मौजूद हैं। आगामी शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए विशेष वेडिंग कलेक्शन भी तैयार किया गया है।

पारदर्शी बिलिंग और ग्राहकों की सुविधा पर विशेष ध्यान

श्री कटारिया ने बताया कि ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना संस्थान की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक खरीदारी में कीमतों की पूरी जानकारी पारदर्शी तरीके से दी जाती है। आभूषणों में इस्तेमाल होने वाले कुंदन, मोती, स्टोन और सोने के मूल्य को बिल में अलग-अलग स्पष्ट रूप से दर्शाया जाता है, ताकि ग्राहक को अपनी खरीदारी का पूरा विवरण मिल सके। ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए DP Jewellers द्वारा कस्टमर-फ्रेंडली बाय बैक पॉलिसी, स्वर्ण समृद्धि स्कीम और डायमंड ज्वेलरी के लिए डैज़लिंग डायमंड स्कीम भी संचालित की जा रही हैं।

86 वर्षों की विरासत, 35 लाख से अधिक परिवारों का भरोसा

श्री संतोष कटारिया ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि DP Jewellers ने पिछले 86 वर्षों से शुद्धता और विश्वास की परंपरा को कायम रखा है। इसी परंपरा के चलते आज 35 लाख से अधिक परिवार ब्रांड से जुड़ चुके हैं। ग्राहकों के लिए यह केवल आभूषणों की खरीदारी का स्थान नहीं, बल्कि परिवार के विश्वास और रिश्तों का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने बताया कि त्योहारों से लेकर विवाह और परिवार के प्रत्येक विशेष अवसर पर ग्राहक आभूषणों की खरीदारी के लिए DP Jewellers को प्राथमिकता देते हैं। ग्राहकों के इस विश्वास को बनाए रखने के लिए आभूषणों की शुद्धता, उचित मूल्य और पारदर्शिता के साथ उनकी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाता है।

तीन राज्यों के 13 शहरों में स्थापित की विश्वसनीय पहचान

अनुभव, आधुनिक सोच और ग्राहकों के विश्वास के साथ DP Jewellers ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के 13 शहरों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इनमें रतलाम, इंदौर, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, नीमच, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा, अजमेर, धार, दाहोद और जबलपुर शामिल हैं। DP Jewellers में ग्राहकों की पसंद और उनसे मिलने वाले फीडबैक के आधार पर आभूषणों का कलेक्शन तैयार किया जाता है। यहां प्रत्येक ग्राहक के बजट और जरूरत के अनुसार विभिन्न डिजाइनों की जानकारी देकर उन्हें खरीदारी के लिए विकल्प उपलब्ध कराए जाते हैं। शुद्धता की विरासत, पारदर्शी व्यवहार, आकर्षक डिजाइन और ग्राहकों के प्रति समर्पण ही DP Jewellers की सफलता और लोकप्रियता का आधार है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!