Ratlam : सैलाना विधानसभा को शिक्षा की बड़ी सौगात, 17 नए प्राथमिक विद्यालय भवन स्वीकृत

- विधायक डोडियार के प्रयासों से बाजना ब्लॉक में 12 और सैलाना ब्लॉक में 5 स्कूल भवनों को मंजूरी

Advertisements
Sailana assembly constituency of Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। विधायक डोडियार के प्रयासों से क्षेत्र में 17 नवीन प्राथमिक विद्यालय भवनों को स्वीकृति मिली है। इनमें बाजना विकासखंड के 12 और सैलाना विकासखंड के 5 विद्यालय शामिल हैं। इन नए भवनों के निर्माण से ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

विधायक डोडियार ने इस स्वीकृति पर क्षेत्र के समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की समस्याओं के स्थायी निराकरण और क्षेत्र के विकास का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है। इसी उद्देश्य से वे लंबे समय से शासन-प्रशासन के समक्ष स्कूल भवनों की आवश्यकता को उठाते रहे हैं।

Advertisements

विधानसभा में लगातार उठाया जर्जर स्कूल भवनों का मुद्दा

विधायक डोडियार ने बताया कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के भवन जर्जर अवस्था में हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ उनकी सुरक्षा का सवाल भी बना रहता है। इस गंभीर समस्या को उन्होंने लगातार विधानसभा के प्रत्येक सत्र में उठाया है। इसके अलावा शासन एवं जिला प्रशासन को भी मांग पत्र और प्रस्ताव भेजकर नवीन भवनों की स्वीकृति के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि 17 नवीन प्राथमिक विद्यालय भवनों की स्वीकृति इसी दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हालांकि क्षेत्र में अभी भी कुछ विद्यालय भवनों की स्वीकृति शेष है, जिन्हें स्वीकृत करवाने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

बाजना ब्लॉक के इन 12 गांवों में बनेंगे नए स्कूल भवन

बाजना विकासखंड में जिन 12 स्थानों पर नवीन प्राथमिक विद्यालय भवन स्वीकृत हुए हैं, उनमें हांडीखोरा, रायपाड़ा, जाम्बुवानिया, सालरापाड़ा, गुंदीपाड़ा, छावनी कमजी, नरसिंग नाका, राजापुरा माताजी, धमनिया, कदमाला, डाबडी और सरवड़ शामिल हैं।

सैलाना ब्लॉक के 5 गांवों को मिली सौगात

सैलाना विकासखंड में अलकाखेड़ा, मातर, बरपटी, शिवजी का टापरा और पिंडवारा में नवीन प्राथमिक विद्यालय भवनों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

शिक्षा की बेहतर सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता

  • भारत आदिवासी पार्टी के पदाधिकारियों ने भी 17 विद्यालय भवनों की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार करने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विधायक डोडियार ने अपना संकल्प दोहराते हुए वंदेमातरम् न्यूज से कहा कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक शिक्षा की बेहतर सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए शेष जर्जर स्कूल भवनों को भी स्वीकृत करवाने की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास की असली नींव है और बच्चों का उज्ज्वल भविष्य ही उनका लक्ष्य है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!