Cyber Fraud : देशभर में साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहा था रतलाम का पप्पू मीणा

- इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा ; खातों में मंगवाता था देशभर से ठगी की रकम

Advertisements
Pappu Meena from Ratlam was running a cyber-fraud network

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले के आलोट निवासी एक युवक का नाम देशभर में फैले साइबर ठगी (Cyber ​​Fraud) के नेटवर्क में सामने आया है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने और उनमें ठगी की रकम का लेनदेन करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मुख्य सरगना पप्पू उर्फ पंकज मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह लोगों को महज 10-10 हजार रुपए का लालच देकर उनके बैंक खाते हासिल करता था और फिर इन खातों का इस्तेमाल देश के अलग-अलग राज्यों में की जा रही ऑनलाइन ठगी की रकम मंगवाने के लिए करता था। जांच में उसके इस्तेमाल किए गए एक बैंक खाते के खिलाफ तमिलनाडु और तेलंगाना में भी साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज मिली हैं।

10 हजार रुपए देकर खाते का पूरा नियंत्रण लेता था आरोपी

इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद फेडरल बैंक के एक संदिग्ध म्यूल अकाउंट की जांच की गई। तकनीकी पड़ताल में खाते का मूल धारक इंदौर निवासी अंशु सामने आया। पूछताछ में पता चला कि अंशु ने 10 हजार रुपए लेकर अपने बैंक खाते का पूरा संचालन रतलाम जिले के आलोट की मीना कॉलोनी निवासी पप्पू उर्फ पंकज मीणा पुत्र काशीराम मीणा को सौंप दिया था। इसके बाद पंकज इस खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी (Cyber ​​Fraud) से प्राप्त रकम के लेनदेन के लिए कर रहा था। पुलिस ने खाता उपलब्ध कराने वाले अंशु के खिलाफ भी धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisements

दो राज्यों में दर्ज साइबर ठगी के मामलों से जुड़ा बैंक खाता

जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित बैंक खाते के माध्यम से हुई संदिग्ध गतिविधियों को लेकर तमिलनाडु के कल्लाकुरिची साइबर क्राइम थाने और तेलंगाना के मलकाजगिरी साइबर क्राइम थाने में भी शिकायतें दर्ज हैं। इससे आरोपी के नेटवर्क के दूसरे राज्यों तक फैले होने की आशंका सामने आई है। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि पप्पू मीणा इसी तरीके से अन्य लोगों को 10-10 हजार रुपए देकर उनके बैंक खाते हासिल करता था। इन खातों का इस्तेमाल भी साइबर फ्रॉड  (Cyber ​​Fraud) की रकम प्राप्त करने और आगे ट्रांसफर करने में किया जाता था। क्राइम ब्रांच अब आरोपी से अन्य बैंक खातों, गिरोह के सदस्यों और साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर भी 10 हजार में खरीदा बैंक खाता

इसी तरह इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग में इस्तेमाल के लिए बैंक खाते खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीआई राजकुमार यादव की टीम ने मंदसौर जिले के धरियाखेड़ी निवासी शुभम पुत्र विनोद मालवीय को पकड़ा है। आरोपी के पास से एसबीआई की चेकबुक और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। ये दस्तावेज रतलाम (Ratlam) के सांवलिया बैंकिंग पॉइंट से जुड़े विनोद के नाम पर बताए गए हैं। पूछताछ में शुभम ने पुलिस को बताया कि उसने यह बैंक खाता 10 हजार रुपए में खरीदा था। पुलिस अब इस मामले में भी दूसरे बैंक खातों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। दोनों मामलों ने बैंक खातों को कमीशन या लालच के बदले दूसरों को सौंपने के जरिए साइबर अपराधों को अंजाम देने वाले नेटवर्क पर सवाल खड़े किए हैं।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!