21.5 C
Ratlām

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई, सड़क निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती के अवसर पर नगर विधायक चैतन्य काश्यप के प्रयासों से स्वीकृत अलकापुरी अंबे चौक चौराहे तथा अंबे चौक से न्यू गांधी स्कूल तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। निर्माण कार्य 22 लाख 70 हजार रूपए की लागत से होगा। भूमि पूजन क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों क्षेत्रीय पूर्व पार्षद प्रहलाद पटेल, भगत सिंह भदोरिया, मयूर पुरोहित, जयंत पटेल, महेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह देवड़ा, विवेक शर्मा, राजेश शर्मा, सुनीता श्रीवास्तव, सारिका दीक्षित, रिंकू पंवार, सुदर्शन सिंह शक्तावत, महेश पंवार, जलज जैन, रमेश चौहान, जयेश , मनीष वर्मा, गोपाल भावसार, कृष्णा प्रजापत, सरोज आदि उपस्थित थे।
वार्ड 3 में मनाई जन्मजयंती
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने वार्डस्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए। वार्ड नँबर-3 जवाहरनगर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बुथस्तर के कार्यकर्त्ता सहित पूर्व एमआईसी मेंबर भगतसिंह भदौरिया प्रमुख रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम अंतर्गत पूर्व एमआईसी मेंबर भदौरिया सहित घनश्याम पुरोहित, चीकू, किशोर राठौड़, मनोहरसिंह चौहान, पप्पू, प्रहलाद सोलंकी आदि ने माल्यार्पण कर दीनदयाल उपाध्याय के कार्यों को याद कर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!