23.9 C
Ratlām

रेल राज्यमंत्री ने फोन पर सुनवाई में कहा-कर्मचारियों की समस्या भिजवाएं, निदान करवाएंगे

रतलाम,वंदेमातरम् न्यूज। रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश बेन ने 26 सितंबर को प्रतापनगर बडोदरा में पश्चिम रेलवे कर्मचारी परीषद के 22वें व्दिवार्षिक अधिवेशन में फोन पर कर्मचारियों की सुनवाई की।
उन्होंने परिषद के महामंत्री शिवलहरी शर्मा को कहा कि कर्मचारियों की वाजिब समस्याओं को दिल्ली भिजवाएं। उनका निदान किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव प्रसाद सावू ने की। विशेष अतिथि रंजन बेन भट्ट (लोकसभा सांसद बडोदरा-गुजरात) रही। मुख्य वक्ता हिरनमय पंड्या (अखिल भारतीय अध्यक्ष-भारतीय मजदूर संघ) एवं विशिष्ट अतिथि मंगेश देश पाण्डे (भारतीय रेल मजदूर संघ के अखिल भारतीय महा मंत्री) रहे। परीषद के महामंत्री शिवलहरी ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
अधिवेशन में सभी मंडल के मंडल मंत्री व मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रतलाम मंडल से 100 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। ऑल इंडिया लोकों रनिंग एसोसिएशन के जोनल उपाध्यक्ष झफरुल असन, मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार मीना के साथ अधिवेशन में पहुंचे। मुम्बई, राजकोट, भावनगर, अहमदाबाद एवं बडोदरा से करीब 500 से अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
नई कार्यकारिणी का गठन
अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रतलाम मंडल से कैलाश भावसार को पश्चिम रेलवे कर्मचारी परीषद के जोनल अध्यक्ष व रतलाम मंडल के सहायक मंडल मंत्री पुष्पेन्द्र पाराशर को परिषद के जोनल सहायक महामंत्री बनाया गया।
बडोदरा सांसद को सौंपा ज्ञापन
अधिवेशन के बाद बडोदरा सांसद को 11 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा गया। इसमे प्रमुख रूप से कहा गया कि नई पेंशन योजना को खत्म करके पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू किया जाए। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमैन एसोसिएशन की तरफ से सभी विभागों में एलडीसी ओपन टू ऑल का लाभ दिया जाए। नाईट ड्यूटी अनाउंस का भुगतान बिना किसी पे सिलिंग के करने संबंधित मांगे शामिल रही।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!