रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर गुरुवार को एक बार फिर सफाईकर्मी लामबंद हुए। संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष संमिति के बैनर तले नगर निगम परिसर में प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों में काफी गुस्सा देखा गया। 48 घंटे पूर्व हड़ताल की चेतावनी देने के बाद भी मांगों को नजर अंदाज करने पर समिति ने अंतिम निर्णय लिया है।
मालूम हो कि 20 दिसम्बर को नगर निगम परिसर में बड़ी संख्या में समिति की बैनर तले एकजुट हुए सफाईकर्मियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। समिति अध्यक्ष राम कल्याणे और विजय खरे ने बताया की 5 माह से सफाईकर्मियों के नियमितिकरण एवं विनियमितिकरण सहित सीपीएफ काटने की मांग की जा रही है। इन मांगों पर 28 अगस्त 2021 को कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम से चर्चा कर निर्णय भी पारित हो चुका है। इसके बाद 30 अक्टूबर 2021 को इन्हीं मांगों को लेकर नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया से भी चर्चा की जा चुकी है। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद मिले आश्वासन पश्चात भी समिति की मांगों को नजरअंदाज कर कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। प्रदर्शन को समिति के अमरसिंह चौहान, कमल शिंदे आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान 20 दिसम्बर को विधायक चेतन्य काश्यप, निगम प्रशासक एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया को सौंपे ज्ञापन के बावजूद नजर अंदाज करने पर काफी आक्रोश देखा गया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


