रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
शहर में विचरण करते पशु-पक्षियों व अन्य जीवों को इस भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए एनिमल लवर्स ग्रुप ने एक विशेष पहल की शुरुआत की है। बुधवार शाम कालिका माता क्षेत्र से इस अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि महिला डीएसपी शिला सुराणा रही। डीएसपी शिला सुराणा व अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की शुरुआत से पहले मां कालिका व भैरव बाबा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। डीएसपी शिला सुराणा ने अपने उदबोधन में बताया की पशु पक्षी व अन्य जीव प्रकृति का अभिन्न अंग है। जिस तरह पानी हमारे लिए आवश्यक है उसी प्रकार अमूक जीव जन्तुओं के जीने के लिए भी उतना ही आवश्यक है।
अभियान के बारे में जानकारी देते हुए एनिमल लवर्स ग्रुप की अपरा खण्डेलवाल ने बताया कि हमारे द्वारा 100 से अधिक जल पात्रों का निर्माण करवाया गया है। जिसमें से 20 से अधिक पात्र अब तक वितरित कर दिए गये हैं। ग्रुप के सदस्यों को जानकारी मिलने पर वे स्वयं के वहन पर जल पात्रों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगे। इसमे किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा। यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। इस दौरान सत्यप्रकाश आचार्य, अदिति देवसर, राकेश मिश्रा, रत्नेश विजयवर्गीय व एनिमल लवर्स ग्रुप के शिल्पा जोशी, देवेश गोहल, अंशुल सोलंकी, प्रतिभा आप्टे, शिवानी पंत, हेमलता व्यास, रत्ना दीक्षित, पायल, विशाल उपाध्याय आदि उपस्थित थे।


Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


