रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जिले में आगामी 11 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने में आ रहा है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा शनिवार को अभियान के संबंध में आयोजित बैठक में धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए। बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपना संकल्प प्रदर्शित किया। बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, शहर काजी अहमद अली, श्रृंगेरी मठ के दंडी स्वामी श्री आत्मानंदजी सरस्वती, अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी श्री देवस्वरूपानंदजी, सिख समाज के ज्ञानी श्री मानसिंह, वैदिक जागृति ज्ञान विज्ञान पीठ के संस्थापक पंडित श्री संजय शिवशंकर दवे, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, एनआरएलएम के मैनेजर हिमांशु शुक्ला, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, अखंड ज्ञान आश्रम के पंडित संजय मिश्रा, महेंद्र गादिया, अशोक पाटीदार, राजेंद्र पाटीदार, विवेक चौधरी, जाफर हुसैन, पर्यावरणविद डॉ. खुशाल सिंह पुरोहित, डॉ. सुलोचना शर्मा, सुश्री मैरी थॉमस, नवोदित बैरागी, हार्दिक मेहता, जन अभियान परिषद के सदस्यगण, लायंस, रोटरी, गायत्री परिवार तथा अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर सूर्यवंशी द्वारा बताया गया कि प्रशासन द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान को सफल रूप से आयोजित करने तथा जन आंदोलन के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं, संगठनों, प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकर आयोजित की जाकर रूपरेखा तय की गई है। राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र गौरव का प्रतीक तिरंगा झंडा जिले के प्रत्येक घर पर फहराया जाएगा। इस राष्ट्र कार्य में सभी जन आगे आए, सभी जन अन्य व्यक्तियों को प्रेरित भी करें।
इस अवसर पर विधायक श्री मकवाना ने सभी लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि देश प्रेम देशभक्ति की भावना अत्यंत गहरी है जो प्रदर्शित हो रही है। सभी लोग अभियान में उत्साह के साथ सम्मिलित हो। इस दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने झंडा संहिता की जानकारी देते हुए उसका पालन सुनिश्चित करने को कहा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


