28.6 C
Ratlām

“गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान” : ग्राम शेरपुर में एक साथ 30 घरों में गायत्री यज्ञ

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
अखिल विश्व गायत्री परिवार की रतलाम शाखा द्वारा घर घर गायत्री यज्ञ अभियान अंतर्गत ग्राम शेरपुर में एक साथ 30 घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न कराया गया। गायत्री परिवार की शाखा रतलाम, सैलाना एवं बांगरोद के परिजनों द्वारा यह यज्ञीय कार्य संपन्न कराया गया।

“गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान” के अंतर्गत एक साथ अनेक घरों में गायत्री परिवार के यज्ञाचार्यों द्वारा एक साथ एक ही समय पर यज्ञ सम्पन्न कराए जाते है। इसके माध्यम से मौसम इत्यादि के व्यवधान तथा बड़ी लागत वाले आयोजनों से परे अनेकों यजमानों के साथ सहज सरल तरीके से यज्ञ आयोजन किये जाते है। यज्ञ कर्मकाण्ड में यजमान को देवदक्षिणा स्वरूप एक बुराई त्यागने तथा एक अच्छाई ग्रहण करने आग्रह किया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक यजमान परिवार से पौधारोपण करने का एवं दुर्व्यसनों से दूर रहने का संकल्प दिलवाया जाता है।

उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पूरे भारत वर्ष में इस प्रकार का अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम शेरपुर में सम्पन्न हुए इस अनूठे आयोजन में गायत्री परिवार के पातीराम शर्मा, अर्जुन सिंह चौहान, एमएम साहू, लालाशंकर पाटीदार, दामोदर शर्मा, श्रवण भावसार, नरेंद्र पाठक, प्रदीप गुप्ता, आनंद दुबे, विजयसिंह चौहान, राधा शर्मा, ऋतु सैनी, डॉली साहू, कल्पना शाह सहित अन्य परिजनों ने यज्ञीय दायित्व का निर्वहन किया। ग्राम शेरपुर के प्रेम शंकर, नाथू लाल,  बालमुकुंद, राजेंद्र, मोहनलाल, गोपाल, पप्पूलाल, शंकरलाल, बद्रीलाल, भगीरथ इत्यादि सहित अन्य ग्रामवासियों ने आयोजन में सहभागिता दी। गायत्री शक्तिपीठ शंकरगढ़ द्वारा आयोजन में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!