रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भाजपा नेता और पिछोर से विधायक पद के पूर्व प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी का ब्राह्मण समाज पर विवादित बयान सामने आया है। इस बयान में प्रीतम सिंह लोधी ने ब्राह्मणों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद भाजपा भी प्रीतम सिंह लोधी से नाराज नजर आ रही है और उन्हें भोपाल तलब किया है। वहीं प्रीतम लोधी के बयान के खिलाफ ब्राह्मण समाज में भी नाराजगी है। रतलाम में सर्व ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार एकत्रित होकर मामले में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम दिया है। थाना माणक चौक पर ब्राह्मण समाजजनों ने लोधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
ज्ञापन में लोधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। साथ ही यह भी बताया की लोधी पर ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में 30 से अधिक प्रकरण दर्ज है। इस मामले में सर्व ब्राह्मण समाज कल शनिवार दोपहर धानमंडी में पुतला दहन भी करेगा।
इस मामले में भाजपा के आलाकमान की फटकार के बाद प्रीतमसिंह लोधी द्वारा माफी मांगने की बात भी सामने आई है। पार्टी की फटकार के बाद लोधी ने यूटर्न लेते हुए कहा की ब्राह्मण देवता समान होते हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


