27.9 C
Ratlām

कार्रवाई का इंतजार : भाजपा नेता ने की संघ कार्यकर्ता की पिटाई, भाजपा ने नहीं की तीन दिन बाद भी नेता पर कार्रवाई

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर के दिलीप नगर क्षेत्र में भाजपा नेता की संघ कार्यकर्ता से मारपीट का मामला आने के तीन दिन बाद भी पार्टी की ओर से कार्रवाई नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर संदेश की बात पर गुस्सेल बीजेपी नेता ने पुत्र व भतीजे के साथ मिल आरएसएस भाग प्रचार प्रमुख के साथ मारपीट की। मामला इसलिए छोटा नहीं है, क्योंकि जिसके साथ मारपीट हुई है, वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ चुनाव में भाजपा के लिए कई मर्तबा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

आरोपी बीजेपी नेता रमेश पांचाल वार्ड 28 में पार्टी के संयोजक पद पर है। उनकी बहू माया पति कपिल पांचाल इसी वार्ड से बीजेपी की नवनिर्वाचित पार्षद है। ऐसे में अब क्षेत्रवासियों में भाजपा नेता व उसके बेटे की दबंगई चर्चा का विषय बन गई है। वहीं इस मामले में भाजपा ने अब तक आरोपी नेता पर कोई कार्रवाई नहीं की है। भाजपा के कई नेता आपसी समझौते कराने में जुट गए हैं।

IMG 20220917 WA0073
Image From whatsapp group

संघ कार्यकर्ता की जुबानी विवाद की कहानी
फरियादी विशाल कुमावत निवासी दिलीप नगर ने बताया की 13 सितंबर की रात करीब 9 बजे क्षेत्र के गोपाल राठौड की दुकान के सामने पार्षद प्रतिनिधि एवं बीजेपी नेता रमेश पांचाल, उनके बेटे दीपक पांचाल व भतीजे नवीन पांचाल ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। व्हाट्सएप पर वार्ड का ग्रुप बना है, जिस पर विधायक निधि से बनी धर्मशाला के निर्माण को लेकर बात हो रही थी। इसी ग्रुप में बीजेपी नेता पांचाल व अन्य से कुछ कहासुनी हुई थी। विशाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता रमेश पांचाल द्वारा नगर निगम की धर्मशाला को अपने कब्जे में लेकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। धर्मशाला के लिए शुल्क निगम में जमा होता है, जिसकी रसीद निगम से मिलती है। लेकिन वह शुल्क बीजेपी नेता खुद के पास रख लेते है। पुलिस ने विशाल की शिकायत पर आरोपी भाजपा नेता रमेश पांचाल, दीपक पांचाल और नवीन पांचाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद बीजेपी ने आरोपी नेता रमेश पांचाल पर अब तक कोई एक्शन नहीं लिया है। वहीं अपने कार्यकर्ता की पिटाई के बाद संघ अधिकारियों ने भी मामले में प्रतिक्रिया से बच रहे हैं।

पूरे मामले में किसने क्या कहा
1- हमारा आपस का मामला है। मेरे द्वारा मारपीट नहीं कि गई। भ्रष्टाचार के आरोप गलत है। मामले में मैंने भी पुलिस को लिखित शिकायत की है। – रमेश पांचाल, भाजपा नेता


2- बीजेपी व संघ कार्यकर्ता के बीच विवाद की सूचना है। पूरे मामले की जानकारी नहीं है। आपस का मामला है दोनों को समझाईश देंगे। – राजेन्द्रसिंह लुनेरा, भाजपा जिलाध्यक्ष


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!