रोशन किया नाम : रतलाम की 2 छात्रा सहित 1 छात्र पहलवान ने जीता गोल्ड, तीनों लेंगे राज्यस्तरीय स्पर्धा में हिस्सा

Advertisements

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
संभागीय शालेय कुश्ती स्पर्धा में रतलाम के पहलवानों ने परचम लहराकर 3 गोल्ड और 1 रजत पदक हासिल किया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उज्जैन के क्षीरसागर स्टेडियम में रविवार को आयोजित संभागीय कुश्ती स्पर्धा में 2 छात्रा पहलवान ने गोल्ड और 1 छात्र पहलवान ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रतिद्वंदियों को पछाड़ा। विजय पहलवान अब राज्यस्तरीय कुश्ती स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

Advertisements
Advertisements

खेलों इण्डिया स्मॉल सेंटर एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से पूर्व में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती स्पर्धा में 4 पहलवानों का चयन हुआ था। संभागीय कुश्ती स्पर्धा में मोक्ष चतुर्वेदी, बलराम मोर्या, साक्षी रावल एवं भूमिका काल्याने ने भाग लिया। पहलवान मोक्ष चतुर्वेदी, साक्षी रावल एवं भूमिका काल्याने ने अपने -अपने वर्ग समूह में प्रतिद्वंदियो को हराकर गोल्ड मैडल जीता। पहलवान बलराम मोर्या को रजत पदक से समझौता करना पड़ा। तीनों गोल्ड मेडलिस्ट पहलवानों का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस उपलब्धि पर शहर विधायक चेतन्य कश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, स्कूल शिक्षा विभाग खेल अधिकारी रामचंद्र तिवारी, जिला खेल अधिकारी रूबिका देवान, जिला कुश्ती एसोसिएशन जिलाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवन्त भाटी आदि ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!