धर्ममय हुआ रतलाम : निकली चुनरी कलश यात्रा, सर्वधर्म सद्भाव का दिया संदेश

Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
नवरात्रि के पावन पर्व पर जवाहर व्यामशाला के तत्वाधान में अंबर ग्रुप परिवार द्वारा विशाल चुनरी एवं कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Advertisements
Advertisements
IMG 20220927 WA0443

यात्रा के शामिल महिलाएं चुनरी साड़ी में सिर पर कलश रख चल रही थी। पुरुष सफेद कुर्ता पजामा में थे। यात्रा में सबसे आगे नवरात्रि पर्व को लेकर नौ देवियों के रूप में बालिकाएं चल रही थी। चुनरी यात्रा में दिए जाने वाले कलश एवं श्रीफल की पूजा यात्रा आयोजक दौलत जाट, ममता जाट एवं जाट परिवार द्वारा किया गया।

IMG 20220927 WA0446

पूर्व पार्षद राजीव रावत ने बताया कि करीब 10 बजे यात्रा जवाहर व्यायाम शाला परिसर से प्रारंभ हुई जो सैलाना बस स्टैंड होते हुए राम मंदिर, जवाहर नगर ए कॉलोनी, सी कॉलोनी, बीमा हॉस्पिटल चौराहा, न्यू अलकापुरी, अलकापुरी अंबे माता मंदिर चौराहा होते हुए अलकापुरी मां चामुंडा मंदिर में समाप्त हुई। जहां पर मां चामुंडा माता जी की आरती की गई। उसके पश्चात प्रसादी वितरण किया गया। यह यात्रा सर्वधर्म सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई। चुनरी कलश यात्रा में शहर की सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। इस यात्रा का जगह जगह कई संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में जवाहर व्यायाम शाला के प्रमुख दौलत जाट , सुरेश जाट , सूरज जाट , वैभव जाट , गौरव जाट , मयंक जाट , अम्बर जाट , अभिषेक जाट , अमन जाट के साथ ही जवाहर व्यायाम शाला व अम्बर परिवार के सदस्य गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!