34.8 C
Ratlām

महाकाल लोक का लोकार्पण : 21 हजार दियों से रोशन होगा विरूपाक्ष महादेव मंदिर, जिले से उज्जैन जाएगी 85 बस

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
उज्जैन महाकाल लोक के लोकार्पण की तैयारी अंतिम चरण में है। 11 अक्टूबर की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों महाकाल लोक का लोकापर्ण होगा। आयोजन को लेकर रतलाम जिले में भी तैयारियां की जा रही। जिले के बिलपांक स्थित अति प्राचीन विरूपाक्ष महादेव मंदिर 21 हजार दियों की रोशनी से रोशन होगा। मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। घर आंगन में दीप जलाएं जाएंगे।

उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के संबंध में रतलाम जिले में भी तैयारियां जारी है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा लगातार बैठक लेकर सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। जिले से 85 बस जाएगी। इन बसों में सभी कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। बसे जिले के सभी विकासखंड से 11 अक्टूम्बर को दोपहर में निकलेगी। बसों के जाने व आने को लेकर भी जिला पंचायत में कंट्रोल रूम बनाया गया है। रतलाम जिले के शासकीय कार्यालयों पर विद्युत सज्जा की गई है। बिलपांक स्थित विरूपाक्ष महादेव मंदिर पर मंगलवार शाम 21 हजार दीप रोशन कियूए जाएंगे।

कहां से कितनी जाएगी बस
जिला पंचायत से मिली जानकारी अनुसार आलोट व जावरा जनपद से 10-10, बाजना से 25, पिपलौदा से 5, सैलाना से 23 व रतलाम से 12 बस लोगों को लेकर जाएगी। इन बसों में करीब 2500 से अधिक लोगों को ले जाने की व्यवस्था की है। जिला पंचायत अतिरिक्त सीईओ विनीता लोढ़ा ने बताया कि सारी व्यवस्था हो गई है। वाहन प्रभारी भी तैनात किए है।

उज्जैन को भी दी बस
उज्जैन जिले में बस की कमी के चलते रतलाम से 25 बस उज्जैन जिला प्रशासन को रतलाम से भेजी गई है। आरटीओ दीपक मांझी ने बताया कि बसों की व्यवस्था की गई है। उज्जैन जिले को भी 25 बसें अलग से भेजी जाएगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!