सियासी जंग : आलोट विधायक पर लूट का मुकदमा दर्ज होने पर पूर्व विधायक ने साधा निशाना, बोले-“कलेक्टर इसमें है माहिर”

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में कांग्रेस विधायक मनोज चावला द्वारा बंद यूरिया खाद गोदाम का शटर उठाकर किसानों को खाद की बोरिया ले जाने के बाद लूट और शासकीय कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज होने पर राजनीती गरमा गई है। पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन पर निशाना साध आरोप लगाया है कि कलेक्टर इसमें माहिर है। पूर्व विधायक सकलेचा के इस बयान को आम जनता अलग-अलग मायनों से देख रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जिले में खाद वितरण व्यवस्थाओं को लेकर परेशानियां बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले स्वयं कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने भी वितरण केंद्रों पर जाकर व्यवस्था देखी थी। इधर गुरुवार को आलोट में खाद वितरण केंद्र पर लगा डिजिटल सिस्टम फेल होने से किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा था। माल गोदाम बंद कर रखा था। जब इस बात की जानकारी आलोट विधायक मनोज चावला को लगी तो वह खाद गोदाम पहुंचे थे। जैसे ही गोदाम का शटर विधायक ने उठाया तो विधायक के कहने पर किसानों ने खाद गोदाम के अंदर घुस कर वहां जमी यूरिया खाद की बोरियां उठा कर बाहर लेकर आने लगे। बोरियों को उठाकर ले जाते देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था। कलेक्टर सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी को जब मामला संज्ञान में आया तो वह आलोट पहुंचे। इसके बाद कर्मचारी भगतराम पिता जगन्नाथ येदू की शिकायत पर पुलिस ने विधायक चावला, कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन सहित अन्य के खिलाफ भादंवि की धारा 353, 332 एवं 392 में प्रकरण दर्ज हुआ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20221111 115841

कलेक्टर बोले दुर्भाग्यपूर्ण घटना
देर रात आलोट से रतलाम लौटने पर मीडिया से चर्चा करते हुए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि आलोट में जो घटना घटी है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे यहां यूरिया की कोई कमी नहीं है। लगभग साढे 18 हजार मैट्रिक टन से अधिक यूरिया हम बांट चुके हैं आज की स्थिति में हमारे पास साढ़े तीन हजार मैट्रिक टन यूरिया जिले में उपलब्ध है। माननीय विधायक जी ने जो घटना कारित की है वह मेरे मतानुसार निंदनीय है और कानून व्यवस्था जिले की सर्वोपरि है उसमें किसी भी व्यक्ति के लिए कोई छूट नहीं है चाहे वह किसी भी कैटेगरी का हो या किसी भी पदीय स्थित में हो। इसी कारण से संबंधित संस्था द्वारा माननीय विधायक जी के विरुद्ध लूट इत्यादि की एफआईआर दर्ज कराई है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!